फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत के पोस्टर पर महिलाओं ने मारी चप्पल, शिल्पा शिंदे बोलीं- 'इन महिलाओं को कितने पैसे मिले...'

Mon, 07 Sep 2020 02:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 07 Sep 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shinde reaction after women protest against Kangana Ranaut with her poster
कंगना रनौत, शिल्पा शिंदे - फोटो : instagram:shilpa_shinde_official

मुंबई शहर की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से करने पर अभिनेत्री कंगना रनौत की कई लोग आलोचना कर रहे हैं। बीते दिनों ट्विटर पर उनकी शिवसेना नेता संजय राउत के बीच काफी बहस देखने तो मिली थी। इस दौरान अभिनेत्री ने मुंबई को छोटा पाकिस्तान कहा था। ऐसे में उनके खिलाफ महाराष्ट्र में कई जगह विरोध हो रहा है। कंगना के खिलाफ हो रहे इस विरोध पर छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Shilpa Shinde reaction after women protest against Kangana Ranaut with her poster
शिल्पा शिंदे - फोटो : file photo

दरअसल मुंबई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर कहने पर महाराष्ट्र में महिलाओं ने कंगना रनौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कंगना के पोस्टर पर चप्पले मारी और अपना विरोध जताया। अभिनेत्री के पोस्टर पर चप्पल मारते हुए महिलाओं के इस वीडियो को अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

Shilpa Shinde reaction after women protest against Kangana Ranaut with her poster
शिल्पा शिंदे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा शिंदे ने महिलाओं पर कटाक्ष किया है। उन्होंने वीडियो के पोस्ट में लिखा, 'औरत ही औरत की दुश्मन। इन महिलाओं को कितने पैसे मिले यह शर्मनाक काम करने के लिए? घर में यह ही महिलाएं अपने पति से मार खाती होंगी, उसी का गुस्सा इस पोस्टर से निकाल रही हैं।' सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे का यह पोस्ट अब वायरल हो रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Aurat hi Aurat ki Dushman 👎 Inn ladies ko kitne paise mile ye shameful act karne ke liye?? Ghar mein yahi ladies apne pati se maar khati hongi ,ussi ka frustration iss poster pe nikal rahi hain..

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shinde reaction after women protest against Kangana Ranaut with her poster
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61

गौरतलब है कि बीते दिनों कंगना रनौत ने ट्विटर पर कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी ट्वीट पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। संजय राउत के ट्वीट पर कंगना ने लिखा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?' 

विज्ञापन
Shilpa Shinde reaction after women protest against Kangana Ranaut with her poster
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61

इसके कुछ समय बाद कंगना रनौत ने अपना एक ट्वीट में लिखा है कि वह नौ सितंबर को मुंबई आएंगी किसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाए। ऐसे में कंगना रनौत की इस चुनौती के बाद एक मीडिया चैनल से बात करते संजय राउत ने कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कंगना पर छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र का अपमान करने का आरोप लगाया है। हालांकि संजय राउत की टिप्पणी के बाद कंगना रनौत ने ट्विटर पर उनके बयान का करारा जवाब दिया।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के विसरा की जांच कर रहे हैं एम्स के डॉक्टर, अभिनेता को जहर देने के पहलू का होगा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed