सुशांत सिंह राजपूत केस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (ब्यूरो) की जांच जारी है। सुशांत की मौत के बाद पहले बॉलीवुड के एक 'गैंग' को निशाना बनाया गया। वहीं गुटबाजी और खेमेबाजी को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई सितारों को ट्रोल किया जाने लगा। इन सबके बीच मामला पूरी तरह तब पलट गया जब सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई। मुंबई और पटना पुलिस के बाद फिलहाल अब केस सीबीआई के हाथ में है। बीते 85 दिन में सुशांत केस में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि अब तक इस मामले में कब और क्या हुआ है।
सुशांत सिंह राजपूत केस के 85 दिन, सिलसिलेवार ढंग से जानिए कब कब क्या हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 जून
सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर मिला था। उस वक्त सुशांत के साथ उनके घर पर दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, हाउस स्टाफ दीपेश सावंत, कुक नीरज सिंह और एक अन्य स्टाफ केशव बचनेर थे।
15 जून
कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर सुशांत की मौत के लिए बॉलीवुड के एक 'गैंग' को जिम्मेदार बताया। उनके मुताबिक ये 'गैंग' नेपोटिज्म को बढ़ावा देता है।
16 जून
मुंबई पुलिस ने आत्महत्या के एंगल से जांच शुरू की। पुलिस ने सुशांत के परिवार के सदस्यों, दोस्त, रिया चक्रवर्ती और बॉलीवुड के कई अन्य लोगों से पूछताछ की तैयारी की।
17 जून
सुशांत की मौत के बाद धीरे धीरे नेपोटिज्म का मुद्दा भी गरमाने लगा। बिहार में एक वकील ने बॉलीवुड के आठ लोगों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की। इस लिस्ट में करण जौहर, एकता कपूर, सलमान खान, संजय लीला भंसाली सहित अन्य के नाम थे। हालांकि कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था।
18 जून
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया गया। ये पहली बार था जब रिया से पूछताछ की गई।
24 जून
सुशांत की फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई जिसमें मौत की वजह एस्फिक्सिया (दम घुटना) बताई गई। रिपोर्ट में इसे सुसाइड केस बताया गया।