सब्सक्राइब करें

'पृथ्वीराज चौहान वाली गलती मत करना', कंगना रणौत की पीएम मोदी से ट्विटर बैन की अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 11 Feb 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut urges PM Modi to ban Twitter in India says,  'they conspired for a civil war'
कंगना रणौत-नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल

बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया के जरिए तमाम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। बीते दिनों उन्होंने ट्विटर छोड़ने का इशारा करते हुए देसी कू एप पर शिफ्ट होने की बात कही है। अब कंगना रणौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्विटर बैन करने की अपील की है। 

Trending Videos
Kangana Ranaut urges PM Modi to ban Twitter in India says,  'they conspired for a civil war'
कंगना रणौत - फोटो : Social media

कंगना रणौत ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी जो गलती महान योद्धा प्रथ्वीराज चौहान जी ने की थी, वो बिल्कुल मत करना... उस गलती का नाम था माफी... ट्विटर कितनी भी माफी मांगे बिल्कुल माफ मत करना। उसने भारत में गृह युद्ध के लिए साजिश रची।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut urges PM Modi to ban Twitter in India says,  'they conspired for a civil war'
कंगना रणौत - फोटो : instagram

इसके बाद कंगना अगले ट्वीट में देसी ऐप कू की तरफदारी करते हुए लिखा, 'तुम्हारा समय खत्म हो गया है ट्विटर, अब कू ऐप पर शिफ्ट होने का टाइम आ गया है। वहां अपने अकाउंट के बारे में सभी के साथ जानकारी साझा करूंगी। अपने देश के बने कू ऐप को यूज करने के लिए काफी उत्साहित हूं।' बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी कू ऐप पर अपना अकाउंट बनाकर लोगों से उसे डाउनलोड और इस्तेमाल करने की अपील की थी।

Kangana Ranaut urges PM Modi to ban Twitter in India says,  'they conspired for a civil war'
कंगना रणौत - फोटो : instagram

कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों उनकी बहस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ देखने को मिल रही थी। हाल ही में उन्होंने वकील प्रशांत भूषण को ट्विटर पर जवाब दिया जिन्होंने एक वीडियो शेयर कर ऐक्ट्रेस पर तंज कसा था। जो वीडियो प्रशांत ने साझा किया, जिसमें कंगना लकड़ी के घोड़े पर बैठी नजर आ रही थी और इसके बैकग्राउंड में गाना 'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा' सुनाई दे रहा है जो कि एडिटेड है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut urges PM Modi to ban Twitter in India says,  'they conspired for a civil war'
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

तो वहीं इसके पहले अभिनेत्री कंगना रणौत किसान आंदोलन पर किए गए अपने ट्वीट को लेकर भी सुर्खियों में थीं। दरअसल, किसानों के समर्थन में अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना ने ट्वीट किया था। जिसपर कंगना ने पलटवार किया था। इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने भी उन्हें फटकार लगाई थी। फिलहाल, कंगना द्वारा ट्विटर छोड़ने की बात पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed