{"_id":"60252c929412e40c6d524d9d","slug":"mahesh-manjrekar-directs-actor-son-satya-manjrekar-in-his-next-1962-the-war-in-the-hills","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए साल में होने जा रही इस नए स्टार किड की बोहनी, बहन को मिला सलमान खान के साथ मौका और भाई को...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नए साल में होने जा रही इस नए स्टार किड की बोहनी, बहन को मिला सलमान खान के साथ मौका और भाई को...
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 Feb 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सत्या मांजरेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नए साल में एक नया स्टार किड परदे पर लॉन्च होने जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज '1962- द वॉर इन द हिल्स' से महेश मांजरेकर के बेटे सत्या मांजरेकर हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं। उनकी बहन सई मांजरेकर ने सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ से अपने करियर की शुरूआत की थी।
2 of 6
सत्या मांजरेकर और महेश मांजरेकर
- फोटो : Twitter
सत्या मांजरेकर इससे पहले 'आई' और 'एफयू- फ्रेंडशिप अनलिमिटेड' जैसी मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं। सच्ची घटना पर आधारित वेब सीरीज '1962- द वॉर इन द हिल्स' में सत्या एक युवा सैनिक गोपाल का किरदार निभाएंगे। अपने पिता के साथ काम करने के बारे में सत्या कहते हैं, 'बचपन से ही मेरे पापा एक अभिनेता और निर्देशक के रूप में मेरे आदर्श और प्रेरणा रहे हैं। उनके कठोर परिश्रम और संघर्ष ने मुझे हमेशा उनकी तरह बनने की प्रेरणा दी है।'
3 of 6
अभिनेत्री पूनम और अनमोल ढिल्लों
- फोटो : Instagram
सत्या मांजरेकर के अलावा हाल ही में कुछ और स्टार किड्स ने भी हिंदी फिल्मों में कदम रखा है। वेब सीरीज '1962- द वॉर इन द हिल्स' की रिलीज से ठीक हफ्ता भर पहले सिनेमाघरों में एक फिल्म 'ट्यूसडेज एंड फ्राइडेज' रिलीज हो रही है। इस फिल्म से फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के बेटे अनमोल ढिल्लों हिंदी फिल्मों में कदम रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुष्मिता सेन और रेनी सेन
- फोटो : Instagram
अभिनेत्री सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन ने भी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर दी है। कुछ ही समय पहले वह एक शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' में नजर आईं। रेनी के साथ इस शॉर्ट फिल्म में कोमल छाबरिया और राहुल वोहरा भी अहम भूमिकाओं में हैं। लेकिन, स्टार किड होने के चलते सुर्खियों में रेनी सेन ही रहीं। रेनी सेन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और मां की तरह ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
आदित्य रावल
- फोटो : Twitter
लॉकडाउन के दौरान फिल्म 'बमफाड़' से दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य रावल ने हाल ही में अपने करियर की शुरुआत की है। यह कहानी एक प्रेमी जोड़े की है जो अचानक से मिलता है और एक दूसरे से प्रेम करने लगता है। सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस फिल्म में आदित्य रावल के काम की चारों तरफ खूब सराहना हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।