{"_id":"60b5292a8ebc3ea5ee1d22c3","slug":"kangana-ranaut-visits-golden-temple-and-ssr-house-aides-turn-witnesses-against-rhea-chakraborty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: स्वर्ण मंदिर पहुंचीं कंगना हुईं ट्रोल और ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गवाह बने ये दो शख्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: स्वर्ण मंदिर पहुंचीं कंगना हुईं ट्रोल और ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गवाह बने ये दो शख्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 31 May 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मुद्दों पर तो वो मुखर हैं ही, दूसरी तरफ देश दुनिया के मामलों में भी अपनी राय देती नजर आती हैं। इसके कारण कंगना को कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है। इसके साथ ही अभिनेत्री अपने फैंस के साथ अपने खास पलों को भी साझा करती रहती हैं। इन दिनों कंगना मनाली में अपने परिवार के संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। पिछले दिनों कंगना ने मनाली से कई तस्वीरें शेयर की थीं। अब वो परिवार के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं। वहां से एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं हैं। इसके साथ ही कंगना ने बताया कि वो पहली बार स्वर्ण मंदिर पहुंचीं और वहां की खूबसूरती और दिव्यता देखकर हैरान हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी मां, बहन रंगोली चंदेल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हैं।
एक्ट्रेस जूही चावला मुखर होकर हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। इसके साथ ही वो लोगों को सुरक्षा, सफाई और अन्य जरूरी चीजों के लिए जागरुक भी करती रहती हैं। जल्द ही भारत में 5जी तकनीक लागू होने जा रही है। जिसका पर्यावरण के साथ ही लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ने वाला है। इसी को लेकर लंबे समय से जूही चावला 5जी मोबाइल टावरों से निकलने वाले हानिकारक रेडिएशन के खिलाफ लोगों के बीच जागरुकता फैलाने की कोशिश कर रही थीं। इसके खिलाफ उन्होंने केस भी दर्ज किया है, जिसको लेकर पहली सुनवाई आज होने वाली थी। लेकिन अब खबर आ रही है अभिनेत्री की याचिका को दूसरी पीठ के पास स्थानांतरित किया गया और अब इसकी सुनवाई दो जून को होगी।
केआरके यानी कमाल राशिद खान पिछले कई दिनों से अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। केआरके ने सुपरस्टार सलमान खान पर हमला बोलते हुए कई ट्वीट्स किए थे। सलमान खान से पंगा लेते हुए केआरके ने उन्हें काफी भला बुरा कहा था। जब सलमान खान की ओर से उन पर मानहानि का मुकदमा किया गया तो केआरके का कहना था कि उन्होंने फिल्म 'राधे' की खराब समीक्षा की इसलिए ऐसा हुआ है। इसके बाद सलमान के समर्थन में उतरें सिंगर मीका सिंह से भी उन्होंने बैर ले लिया और मीका को नाक से गाना गाने वाला सिंगर कह डाला।
मुंबई पुलिस ने 28 वर्षीय मॉडल की शिकायत पर एक जाने-माने फोटोग्राफर और बॉलीवुड से जुड़े कुछ व्यक्तियों समेत नौ लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मॉडल ने 2012 से 2019 के बीच विभिन्न मौकों पर इन लोगों पर उस पर यौन हमला करने का आरोप लगाया है।
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे साल भर होने जा रहा है और अभी तक उनके केस की जांच चल रही है। आए दिन सुशांत सिंह राजपूत केस में कुछ नया सामने आता है। पिछले दिनों एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने अभिनेता के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद फिर सोमवार यानी 31 मई को सुशांत के घर पर काम करने वाले कुक और हाउस हेल्पर को भी समन भेजकर पूछताछ के पूछताछ की गई। अब जानकारी आ रही है कि नीरज और केशव ड्रग से जुड़े मामले में गवाह बन गए हैं। दरअसल, एनसीबी ने केशव और नीरज सिंह को राजपूत की साथी रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित 35 लोगों के खिलाफ जांच में शामिल होने के लिए तलब किया था। अब एनसीबी अधिकारियों ने केशव और नीरज सिंह दोनों के बयान दर्ज किए हैं। मालूम हो कि दोनों बीते साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के समय उनके बांद्रा स्थित घर में मौजूद चार लोगों में शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।