बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मुद्दों पर तो वो मुखर हैं ही, दूसरी तरफ देश दुनिया के मामलों में भी अपनी राय देती नजर आती हैं। तो वहीं अभिनेत्री सोशल मीडया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपने खास पलों को साझा करती रहती हैं। इन दिनों कंगना मनाली में अपने परिवार के संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। पिछले दिनों कंगना ने अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। अब वो परिवार के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं। वहां से एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इसके साथ ही कंगना ने बताया कि वो पहली बार स्वर्ण मंदिर गई थीं और वहां की खूबसूरती और भव्यता देखकर हैरान रह गई थीं। इस दौरान उनके साथ उनकी मां, बहन रंगोली चंदेल और परिवार के अन्य सदस्य नजर आए।
तस्वीरें: स्वर्ण मंदिर पहुंचीं कंगना रणौत हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- सिखों से सहानुभूति नहीं मिलेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटोज शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'आज मैं श्री हरमंदिर साहिब स्वर्ण मंदिर गई। भले ही मैं नॉर्थ में पली बढ़ी हूं और मेरे परिवार में लगभग सभी लोग पहले ही कई बार मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। मेरे लिए यह पहली बार है। स्वर्ण मंदिर देखने के बाद यहां की खूबसूरती और दिव्यता के लिए मेरे पास शब्द नहीं है और हैरान हूं।'
इन तस्वीरों को देखकर कंगना के कुछ फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने कहा, 'आप से घर में नहीं बैठा जा रहा। कोरोना काल में भी आपको घूमना है।' अन्य एक यूजर ने लिखा, 'इस नौटंकी और फोटो सेशन के बावजूद, आपको अभी भी सिखों से कोई सहानुभूति नहीं मिलेगी।' एक यूजर ने लिखा, 'कमाल है आप श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर पहुंची हैं। अरे आप वहां मत जाना वहां जाकर आप भी खालिस्तानी हो जाओगी, चलिए कोई बात नहीं। वाहेगुरु आपको सद्बुद्धि दे आप की सोच धर्म जात से ऊपर उठकर सेवा भावना वाली हो मेरी वाहे गुरु से यही प्रार्थना है।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत के खाते में कई फिल्में हैं। जल्द ही वो जयललिता की बायोपिक फिल्म ‘थलाइवी’ में दिखेंगी। इस फिल्म को अप्रैल में ही रिलीज होना था। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। इसके अलावा उनके पास ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ जैसी फिल्में भी हैं।