सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: मुंबई आते ही सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचीं कंगना, बोलीं- 'यहां रहने के लिए सिर्फ बप्पा की अनुमति चाहिए'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 29 Dec 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut visits Shri Siddhivinayak and Mumba devi temple said i need ganpatti permission and no one else
कंगना रणौत - फोटो : Twitter - @KanganaTeam

लंबे समय के बाद मुंबई आने पर कंगना रणौत ने मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने सोशल मीडिया से इस बात की जानकारी दी। कंगना अपनी बहन रंगोली, भाई और भाभी के साथ यहां दर्शन करने के लिए पहुंची। कंगना ने कहा कि दोनों मंदिर में दर्शन करने के बाद मैंने उनका आशीर्वाद लिया। मैं यहां आकर सुरक्षित और प्यारा महसूस करती हूं। कंगना ने आगे कहा कि जय हिंद जय महाराष्ट्र।





 

Trending Videos
kangana ranaut visits Shri Siddhivinayak and Mumba devi temple said i need ganpatti permission and no one else
कंगना रणौत - फोटो : Twitter - @KanganaTeam

अपने परिवार वालों के साथ दर्शन करने आईं कंगना रणौत ने यहां पर मीडिया से बात की और कहा कि मैंने यहां (मुंबई) आने के लिए सिर्फ और सिर्फ गणपति बप्पा से अनुमित मांगी है और मुझे किसी से अनुमति नहीं मांगी है। बता दें कि कुछ दिन पहले कंगना अपने परिवार के साथ हिमाचल के पहाड़ों में छुट्टियां मना रही थीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut visits Shri Siddhivinayak and Mumba devi temple said i need ganpatti permission and no one else
कंगना रणौत - फोटो : Instagram: @viralbhayani

हाल ही में कंगना रणौत मुंबई पहुंची थीं। मुंबई पहुंची कंगना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें वो हाई सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट से निकल रही थीं। कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं ऐसे में वो अक्सर कई विवादित बयान भी देती रहती हैं। जिसकी वजह से अक्सर वो लोगों की ट्रोलिंग का शिकार बनती हैं। वहीं महाराष्ट्र सरकार के साथ चल रही झड़प के बाद कंगना को केंद्र सरकार की तरफ से सिक्योरिटी दी गई थी। जो अब भी उनके साथ है।

kangana ranaut visits Shri Siddhivinayak and Mumba devi temple said i need ganpatti permission and no one else
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

दरअसल सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भायानी ने एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में कंगना अपनी बहन रंगोली के साथ मुंबई पहुंची थीं और चारों तरफ सिक्योरिटी नजर आ रही थी। कंगना एयरपोर्ट से निकलकर अपनी गाड़ी की ओर जा रही थीं। कंगना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
kangana ranaut visits Shri Siddhivinayak and Mumba devi temple said i need ganpatti permission and no one else
कंगना रणौत - फोटो : twiiter@KanganaTeam

बता दें कि कंगना रणौत को ये सिक्योरिटी उस समय मुहैया करवाई गई थी जब उनकी महाराष्ट्र सरकार के साथ झड़प रही थी। लॉकडाउन के बाद कंगना जब मुंबई वापस पहुंची थीं उसी समय उन्हें वाय प्लस (Y+) सिक्योरिटी दी गई थी। कंगना की झड़प महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय राउत के साथ हुई थी। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के ऊपर काफी अभद्र टिप्पणियां भी की थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed