फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीर दास की कविता सुन भड़कीं कंगना रणौत: बोलीं- ऐसा काम आतंकवाद से कम नहीं है, सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

Wed, 17 Nov 2021 12:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 17 Nov 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut wants action against Vir Das  viral video which he said Indian men worship women during the day and gang rape them at night
कंगना रनौत - फोटो : Instagram

भारत देश में महिलाओं की स्थिति पर कॉमेडियन वीर दास अपने एक बयान के कारण विवादों में फंस चुके हैं। हालांकि उन्होंने बयान जारी कर माफी मांग ली है लेकिन अभिनेत्री कंगना रणौत ने वीर दास को निशाने पर लेते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबी पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने वीर दास के काम की आतंकवाद से तुलना की है।

Kangana Ranaut wants action against Vir Das  viral video which he said Indian men worship women during the day and gang rape them at night
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने लिखा- जब आप सभी भारतीय पुरुषों को सामूहिक-बलात्कारी के रूप में सामान्यीकृत करते हैं तो यह दुनिया भर में भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद को बढ़ावा देता है ... चर्चिल ने बंगाल में पड़े अकाल के दौरान मदद करने को लेकर होने वाले विचार-विमर्श के दौरान कहा था कि भारत के लिए कोई भी मदद नाकाफी होगी क्योंकि भारतीय खरगोश की तरह बच्चे पैदा करते हैं। वे इस तरह मरने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने भूख के कारण लाखों लोगों की मौत के लिए भारतीयों की प्रजनन क्षमता को ही दोषी ठहराया ... पूरी जाति को टारगेट करने वाला ऐसा रचनात्मक कार्य आतंकवाद से कम नहीं है ... ऐसे अपराधियों @virdas के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।"


Kangana Ranaut wants action against Vir Das  viral video which he said Indian men worship women during the day and gang rape them at night
कॉमेडियन वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

क्या कहा था वीर दास ने
छह मिनट के वीडियो में दास ने देश के कथित तौर पर देश के दोहरे चरित्र के बारे में जिक्र किया है। इस वीडियो क्लिप में वीर दास को कहते सुना जा सकता है, 'मैं एक ऐसे भारत से आता हूं, जहां दिन मे स्त्री की पूजा होती है और रात में उनके साथ दुष्कर्म होता है। मैं उस भारत से आता हूं जहां आप AQ1 9000 है फिर भी हम अपनी छतों पर लेटकर रात में तारें गिनते हैं। मैं उस भारत से आता हूं जहां हम वेजेटेरियन होने में गर्व महसूस करते हैं लेकिन उन्हीं किसानों को कष्ट देते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut wants action against Vir Das  viral video which he said Indian men worship women during the day and gang rape them at night
वीर दास

वीर दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशुतोष जे दुबे और बीजेपी महाराष्ट्र के कानूनी सलाहकार ने वीर दास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही शिकायत की कॉपी ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने एफआईआर की कॉपी शेयर करने के साथ लिखा है कि 'मैंने वीर दास के खिलाफ मुंबई पुलिस में अमेरिका में भारत की छवि को खराब करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। वीर दास ने जान बूझकर भारत, भारतीय महिलाओं और भारत के पीएम के खिलाफ उकसाने वाले और अपमानजनक बयान दिए हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed