पुलवामा हमले का दर्द पूरे देश में फैल चुका है। देश के कोने-कोने में हमले की आवाज पहुंची है। ऐसे में पूरा बॉलीवुड भी इस कायरतापूर्ण हमले पर सहम गया है और ट्वीट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर कर शहीदों को श्रद्धांजलि दे उनके परिजनों के लिए संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है। कई बॉलीवुड स्टार्स के बाद अब कंगना रनौत का भी इस हमले पर खून खौल उठा है और एक इंटरव्यू में उन्होंने बदला लेने के बात तक कह डाली है...
पुलवामा हमले पर खौला कंगना रनौत का खून, बोलीं- 'अब कोई शांति-अहिंसा नहीं सिर्फ बदला चाहिए'
कंगना इन दिनों फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। पिंकविला को दिए अपने इंटरव्यू में कंगना ने इस हमले पर कहा ' पाकिस्तान ने यह कायरतापूर्ण हमला कर बहुत बड़ी गलती की है, उसने हमारी सुरक्षा पर ना केवल हमला किया है बल्कि उसने हमे खुलेआम चुनौती भी दी है, हमारे आत्मसम्मान को दुखदायी चोट पहुंचाई है साथ ही शांति के मापदंडो का अपमान किया है, अब एक निर्णायक कदम की जरूरत है, ऐसे में जो अहिंसा और शांति की बात करे उसे चांटा मारना चाहिए, सभी के मुंह को काला किया जाना चाहिए।'
Rest in Peace,brave sons of India. When will they realise there is no FREEDOM because there is no SLAVERY.Just being played by few self centered,greedy people with malicious intentions.Loss of life is just pure loss of life.Hope someday sense will prevail 🕯🕯🕯#Pulwama #sad
कंगना का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ उन्होंने शबाना आजमी और जावेद अख्तर के पाक में कार्यक्रम रद्द करने पर बोला, ' इस तरह कार्यक्रम रद्द करना हैरान करता है, यह वही लोग हैं जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक है, जब उरी हमले के बाद पाक कलाकारों पर रोक लगी हुई तो कराची में कार्यक्रम का क्या मतलब बनता है, अपनी छवि बचाने के लिए ये ऐसा कर रहे हैं, बता दूं कि फिल्म जगत में भी कई देशद्रोही भरे पड़े हैं, जो पाकिस्तान का हौंसला बढ़ा रहे हैं, ऐसे में एक बार फिर ठोस कदम उठाने की जरूरत है, अब पाकिस्तान को खाक में मिलाना ही हमारा मकसद होना चाहिए।'
इससे पहले कई बॉलीवुड स्टार्स ने इस हमले की कड़ी निंदा की थी। इसमें अनुपम खेर से लेकर अक्षय कुमार ने हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों के लिए संवेदनाएं व्यक्त कर इसे कायरपूर्ण बताया।
Numb beyond belief at the dastardly terror attack on #CRPF soldiers in #Pulwama. May God give peace to their souls, and strength to their grieving families. Wishing the injured a speedy recovery. We can’t let this be forgotten. Deeply Saddened and so angry to know about the cowardly attack on @crpfindia convoy in #Pulwama. My heart goes out to the members of the family who have today lost a SON, a BROTHER, a HUSBAND or a FATHER. Prayers for the speedy recovery of the injured. 🙏🙏 Shameful shocking reprehensible . Absolute act of cowardice. Perpetrators of this heinous crime cannot be be friends with people of Kashmir. We stand by the bereaved families. Disgusted at the cowardly terror attack on the #CRPF soldiers in #Pulwama - my sincere condolences to the families of our brave jawans. Saddened. Angry. Absolutely shocked by the attack in #Pulwama...Hate is NEVER the answer!!! Strength to the families of the martyred jawans and the CRPF soldiers injured in the attack. Ummmm... u & ur country could start with doing something about the fact that a declared terror group Jaish-e-mohammad & its leader #MasoodAzhar are leading open lives and running regular operations in #Pakistan .. thanks! https://t.co/6sC4adUv65 Rest in Peace,brave sons of India. When will they realise there is no FREEDOM because there is no SLAVERY.Just being played by few self centered,greedy people with malicious intentions.Loss of life is just pure loss of life.Hope someday sense will prevail 🕯🕯🕯#Pulwama #sad
वहीं, देशवासियों की रूह कंपा देने वाले इस कायर हमले पर सिद्धू का शर्मनाक बयान आया है उन्होंने पाकिस्तान की तरफदारी करते हुए कहा चंद बुरे लोगों की वजह से पूरे देश को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, यह हमला वाकई में कायरता का सबूत है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और ऐसी कोई भी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो दोषी है उसे सजा मिलनी ही चाहिए।' देशवासियों का गुस्सा पहले ही सातवें आसमान पर हैं और सिद्धू के इस तरफदारी बयान ने आग में घी डालने का काम किया है।