फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा अटैक पर फूटा सोनू निगम का गुस्सा, तबीयत खराब में भी हुए आग बबूला

Fri, 15 Feb 2019 08:02 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 15 Feb 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
pulwama attack and singer sonu nigam was so upset
sonu nigam

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले पर पार्श्व गायक सोनू निगम ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए लेफ्टिस्ट पर करारा तंज कसा है। इधर फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की अभिनेत्री कीर्ति कुलहारी ने भी एक वीडियो जारी करते हुए दुख व्यक्त किया है। 

pulwama attack and singer sonu nigam was so upset
Sonu Nigam

सोनू ने लेफ्टिस्ट नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि आज ये नेता शहीद हुए जवानों पर दुख व्यक्त कर रहे हैं भारत तेरे टुकड़े होंगे...अफजल हम शर्मिंदा हैं, फिर लगाइए ऐसे नारे, देश के प्रति राष्ट्रवादी होना और दुख मनाना तो सिर्फ बीजेपी का ही काम है, सीआरपीएफ के ही तो लोग थे आप दुख मत मनाइए..। वीडियो में सोनू ने ये बाते बड़े दुखी होकर बोली हैं।  बता दें कि हाल ही में सोनू आंख और गले में एलर्जी के चलते दोबारा अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

pulwama attack and singer sonu nigam was so upset
कीर्ति कुल्हारी

वहीं, अभिनेत्री कीर्ति ने भी गमगीन होते हुए कहा 'इस कायरतापूर्ण हमले ने मुझे और मेरे देश को अंदर तक झकझोर दिया है, यह बहुत ही खौफनाक है, अब छिपकर वार करने लगे हैं लोग, लेकिन इन हादसे ने सारी हदें पार कर दी है, यहां इंसानियत खत्म हो जाती है, कीर्ति ने आगे कहा कि वह इस हमले को व्यक्तिगत तौर पर ले रही हैं और पूरा देश इसे पर्सनली लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
pulwama attack and singer sonu nigam was so upset
javed akhtar

इससे पहले मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी और उनके पति प्रसिद्ध गीतकार-लेखक जावेद अख्तर ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान का निमंत्रण ठुकरा दिया है। शबाना के पिता मशहूर शायर कैफी आजमी की जयंती विशेष पर कराची में आयोजित कार्यक्रम में दोनों शरीक होने नहीं जाएंगे। दोनों को कराची कला निगम की ओर से इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बुलाया गया था। मालूम हो कि शबाना आजमी के पिता और जावेद अख्तर के ससुर कैफी आजमी मशहूर शायर रहे हैं।  जावेद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा कि कराची आर्ट काउंसिल ने शबाना और मुझे दो दिन पहले कैफी आजमी और उनकी कविताओं के बारे में होने वाले लिटरेटर कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया था। हमने इसे रद्द कर दिया है। 1965 में इंडो पाक युद्ध के दौरान कैफी साहब ने एक कविता लिखी थी ''और फिर कृष्णा ने अर्जुन से कहा''। 


विज्ञापन
pulwama attack and singer sonu nigam was so upset
javed akhtar - फोटो : file photo

वहीं दूसरी ओर शबाना आजमी ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर लगातार इस संबंध में रिट्वीट किया है। दोनों के इस निर्णय की सराहना हो रही है। फॉलोअर्स उनके इस निर्णय के लिए सैल्यूट कर रहे हैं और आभार व्यक्त कर रहे हैं। इससे पहले जावेद अख्तर ने हमले के तुरंत बाद निंदा की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि उनका CRPF से विशेष संबंध है। उनके लिए एंथम सॉन्ग लिखने से पहले उन्होंने कई सीआरपीएफ अधिकारियों से मुलाकात की थी। बहादुर जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शबाना आजमी ने भी हमले की कड़ी आलोचना की थी। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed