फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्में छोड़ अब पॉलिटिक्स में एंट्री मारेंगी कंगना रनौत, जानें किस पार्टी को करेंगी ज्वाइन?

Wed, 21 Feb 2018 08:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut wants to join politics
Kangana Ranaut

बॉलीवुड की बोल्ड और बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहती ही हैं। ऋतिक रोशन विवाद को अब लगभग एक साल हो चुका है। मणिकर्णिका पर छाये विरोध के बादल भी छंट चुके हैं, लेकिन अब जिन खबरों को लेकर बाजार गर्म है वह है कंगना के राजनीति में आने की खबर।

Kangana Ranaut wants to join politics
Kangana

सूत्रों के मुताबिक, कंगना राजनीति में अपना करियर बनाने के बारे में भी सोच रही हैं। खबर है कि कंगना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई बार मुलाकात कर चुकी हैं। कंगना की समझदारी और अभिनय से प्रधानमंत्री मोदी भी प्रभावित हैं। 

Kangana Ranaut wants to join politics
mn

अब खबरें आ रही हैं कि कंगना अपने गृहराज्य हिमाचल प्रदेश से राजनीति में प्रवेश करेंगी। इस सिलसिले में वो कई बार प्रधानमंत्री से भी मिल चुकी हैं। स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े एक वीडियो में कंगना रनौत को बतौर माता लक्ष्मी दर्शाया गया था, जिसमें वह लोगों से स्वछता अपनाने की सलाह देती नजर आती हैं। इस वीडियो पर पीएम ने कंगना के अभिनय और समझदारी की तारीफ भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut wants to join politics
Kangana Ranaut
वहीं फिल्म की बात करें तो कंगना इन दिनों मणिकर्णिका में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के रोल में बिजी हैं। पिछले कुछ दिनों से फिल्म की शूटिंग जारी है। हाल ही में मुंबई में हुए फैशन वीक में कंगना ने कहा कि अपनी शादी के लिए वो फरवरी 2019 तक की डेडलाइन चाहती हैं ताकि वह उस बीच शादी कर सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed