फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान समेत ये 4 सेलिब्रिटी करते थे विक्रम कोठारी के लिए एड, 3600 करोड़ के घोटाले का आरोप

Tue, 20 Feb 2018 03:46 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
after nirav modi rotomac pens owner vikram kothari involved bank scam

पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11,400 करोड़ के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ही ऐसे शख्स नहीं हैं, जिन्होंने घोटाला किया है। यूपी के कानपुर में स्थित बॉल पेन की मशहूर रोटोमैक ग्रुप के मालिक विक्रम कोठारी भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। कोठारी पर 5 बैंकों का 3600 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह करीब 5 हजार करोड़ रुपए का घोटाला है। एक वक्त था जब रोटोमैक का विज्ञापन बॉलीवुड की ये 4 मशहूर सेलिब्रेटी करते थे।

after nirav modi rotomac pens owner vikram kothari involved bank scam
सलमान खान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 2010-2011 में रोटोमैक के लिए एड किया था। जिसमें सलमान कहते हैं 'हाथ उठाओ मगर लिखने के लिए'। इस एड की टैग लाइन थी 'लिखो इंडिया की नई पहचान'।

after nirav modi rotomac pens owner vikram kothari involved bank scam
पंकज त्रिपाठी

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सुल्तान कुरैशी के कैरेक्टर से मशहूर हुए पंकज त्रिपाठी ने भी रोटोमैक का विज्ञापन किया है। जिसमें वह एक करप्ट पॉलिटिशियन का किरदार निभाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
after nirav modi rotomac pens owner vikram kothari involved bank scam
javed akhtar

बॉलीवडु एक्टर ही नहीं मशहूर लेखकर जावेद अख्तर भी रोटोमैक का एड करते दिखे। जावेद अख्तर एड में बोलते हैं 'क्योंकि फाइटर हमेशा जीतता है'।

विज्ञापन
after nirav modi rotomac pens owner vikram kothari involved bank scam
रवीना टंडन

रोटोमैक का जो एड सबसे मशहूर हुआ वह रवीना टंडन का एड था। 90 के दशक के इस विज्ञापन की टैग लाइन 'लिखते-लिखते लव हो जाए' लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। इस विज्ञापन में कुणाल केमू बतौर बाल कलाकार दिखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed