बॉलीवुड में 'पंगा गर्ल' के नाम से मशहूर कंगना रणौत का नाम किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अभिनेत्री अक्सर अपनी राय को बड़ी ही मुखरता से सबके सामने रखती हैं। चाहे फिर वह इंडस्ट्री के किसी सितारे के बारे में हो या फिर राजनीतिक मुद्दों के बारे में और यही वजह है कि अभिनेत्री ज्यादातर विवादों में घिर जाती हैं। 'चंद्रमुखी 2' के साथ दर्शकों को डराने के बाद इन दिनों कंगना रणौत अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'तेजस' का जमकर प्रचार कर रही हैं। इसी क्रम में कंगना को हाल ही में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का दौरा किया और सरदार वल्लभभाई पटेल की जमकर तारीफ भी की।
Kangana Ranaut: 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर कंगना ने किया 'तेजस' का प्रचार, सरदार पटेल की तारीफ में कही बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत अपनी आगामी फिल्म 'तेजस' का प्रचार-प्रसार जोरों-शोरों के कर रही हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री तेजस गिल नामक एक भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। जहां कुछ दिन पहले अभिनेत्री को अहमदाबाद में एक गरबा नाइट में फिल्म का प्रचार करते हुए देखा गया था, वहीं हाल ही में उन्हें भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया के सबसे ऊंचे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा करते हुए स्पॉट किया गया। कंगना रणौत ने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए सरदार पटेल को भारत का पहला चुना हुआ प्रधान मंत्री बताया।
National Awards 2023: आलिया-अल्लू और कृति को मिला नेशनल अवॉर्ड, जानें किन-किन सितारों को किया गया सम्मानित
Visiting the statue of unity was deeply enthralling experience, the first chosen Prime Minister of Bharat Sardar Vallabhbhai Patel, who wasn’t allowed to take his well deserved chair because he wasn’t very good in English even though he held the nation in his arms like Shiv held… pic.twitter.com/Zl2kxyPewB
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 17, 2023
'तेजस' की बात करें तो यह एक एरियल एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी तेजस गिल नामक एक भारतीय वायु सेना अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला ने अपने प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी मूवीज के बैनर तले किया है। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 27 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है।
Leo: लियो की तेलुगु रिलीज पर कोर्ट ने 20 अक्तूबर तक लगाई रोक, नाग वामसी बोले- जल्द सुलझा लिया जाएगा मामला