फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: पाकिस्तान के इन सितारों ने बॉलीवुड में आकर बनाई पहचान, हिट फिल्में देकर खूब कमाया नाम

Tue, 17 Oct 2023 05:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Oct 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
pakistani celebs got fame from bollywood Industry mahira khan saba qamar fawad khan ali zafar sajal ali
पाकिस्तानी कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है। इतिहास गवाह कि दुनिया के हर कोने से आकर कलाकारों ने इस इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई है और कई कलाकार इसमें सफल भी रहे हैं। आज भले ही बॉलीवुड के सितारे हॉलीवुड में अपने अभिनय का जादू बिखेरने के लिए आतुर रहते हैं, लेकिन इन सबके बावजूद बॉलीवुड का अपना चार्म कम नहीं होता है। आज के इस लेख में हम आपको पाकिस्तान के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में आकर अपनी किस्मत आजमाई है और काफी सफल भी रहे हैं। तो चलिए जानते हैं।

pakistani celebs got fame from bollywood Industry mahira khan saba qamar fawad khan ali zafar sajal ali
माहिरा खान - फोटो : social media
माहिरा खान

अभिनेत्री माहिरा खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। माहिरा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी प्री-वेडिंग फोटोज से अपना इंस्टाग्राम हैंडल गुलजार करती हैं। आपको बता दें कि माहिरा ने बॉलीवुड में साल 2017 में आई फिल्म 'रईस' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

Allu Arjun: अवार्ड शो से पहले दिव्यांग फैन की मासूमियत पर अटका 'पुष्पा' का दिल, ऑटोग्राफ देकर बटोरी वाहवाही

pakistani celebs got fame from bollywood Industry mahira khan saba qamar fawad khan ali zafar sajal ali
फवाद खान - फोटो : सोशल मीडिया
फवाद खान

पाकिस्तान के जाने माने अभिनेता फवाद खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फवाद ने अपने डेब्यू के साथ ही बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली थी। बता दें कि भारत में वह अपने सीरियल 'जिंदगी गुलजार है' से फेमस हुए थे फिर उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में कमाल दिखाया। उन्होंने सोनम कपूर के साथ फिल्म 'खूबसूरत' में लीड रोल निभाया था।

Karan Johar: करण जौहर ने बांधे आलिया भट्ट के तारीफों के पुल, बोले- मेरी पहली संतान...

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani celebs got fame from bollywood Industry mahira khan saba qamar fawad khan ali zafar sajal ali
अली अब्बास जफर - फोटो : सोशल मीडिया
अली जफर

अभिनेता और गायक अली जफर अपनी फिल्मों और गानों से आज भी दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। अली जफर ने बॉलीवुड में  'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'चश्मे बद्दूर' और 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों में काम कर नाम कमाया था।

Karan Johar: करण जौहर ने बांधे आलिया भट्ट के तारीफों के पुल, बोले- मेरी पहली संतान...

विज्ञापन
pakistani celebs got fame from bollywood Industry mahira khan saba qamar fawad khan ali zafar sajal ali
सबा कमर
सबा कमर

इस लिस्ट में अभिनेत्री सबा कमर भी शामिल हैं। सबा ने अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली थी। आपको बता दें कि  सबा ने साल 2017 में इरफान खान के साथ फिल्म 'हिंदी मीडियम' में काम किया, जिसमें उन्होंने अभिनेता की पत्नी और एक बेटी की मां का किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed