फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Awards 2023: आलिया-अल्लू और कृति को मिला नेशनल अवॉर्ड, जानें किन-किन सितारों को किया गया सम्मानित

Tue, 17 Oct 2023 04:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 17 Oct 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
National Film Awards 2023 Allu Arjun Alia Bhatt Kriti Sanon actors awarded by prsident Droupadi Murmu pics
आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन, कृति सेनन - फोटो : social media
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कलाकारों के लिए एक खास मौका होता है, जिसमें कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है। जहां कुछ समय पहले दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा की गई थी, वहीं आज राजधानी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा देशभर के कलाकारों को सम्मानित किया जा रहा है। इन कलाकारों में आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन, कृति सेनन और वहीदा रहमान जैसे कलाकार शामिल हैं। चलिए आपको बताते हैं किसको मिला कौन सा अवॉर्ड... 


National Film Awards 2023 Allu Arjun Alia Bhatt Kriti Sanon actors awarded by prsident Droupadi Murmu pics
पुरस्कार प्राप्त करतीं आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया भट्ट
अपने अभिनय से पूरी दुनिया में नाम कमाने वाली आलिया भट्ट को उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनके द्वारा किए गए शानदार अभिनय के लिए पुरस्कृत किया गया है। आलिया भट्ट ने अपनी शादी की साड़ी पहनकर अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार राष्ट्रपति से लिया। पति रणबीर कपूर के साथ आईं आलिया ने रेड कार्पेट पर कहा, 'आज मेरे माथे पर एकमात्र शब्द कृतज्ञता है।' आलिया ने अपनी राष्ट्रीय पुरस्कार जीत को 'पिंच मी मोमेंट' बताया।
National Film Awards 2023 Allu Arjun Alia Bhatt Kriti Sanon actors awarded by prsident Droupadi Murmu pics
कृति सेनन - फोटो : social media
कृति सेनन
आलिया की तरह कृति सेनन भी क्रीम कलर की साड़ी पहने पुरस्कार लेने पहुंचीं। कृति ने फिल्म 'मिमी' में अपने प्रदर्शन के लिए आलिया के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार साझा किया। इस फिल्म में उन्होंने एक सरोगेट मां की भूमिका निभाई थी। उन्होंने रेड कार्पेट पर कहा कि वह इस तरह की स्तरीय भूमिका निभाने में सक्षम होने के लिए धन्य और भाग्यशाली महसूस करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
National Film Awards 2023 Allu Arjun Alia Bhatt Kriti Sanon actors awarded by prsident Droupadi Murmu pics
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media
अल्लू अर्जुन
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को इस साल बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। अल्लू अर्जुन ने यह पुरस्कार फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में अपने दमदार और शानदार अभिनय के लिए जीता। अल्लू अर्जुन ने इस अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने को दोहरी उपलब्धि बताया। तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक, अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा: द राइज' में गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
National Film Awards 2023 Allu Arjun Alia Bhatt Kriti Sanon actors awarded by prsident Droupadi Murmu pics
पंकज त्रिपाठी - फोटो : social media
पंकज त्रिपाठी
अपने अभिनय कौशल से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी को भी इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेता को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार फिल्म 'मिमी' में उनके शानदार अभिनय के लिए मिला। इस मौके पर पंकज त्रिपाठी बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed