फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Birthday: कंगना को आई सुशांत की याद, तस्वीर साझा कर बोलीं- 'आसमान के चमकते सितारे को जन्मदिन की बधाई'

Fri, 21 Jan 2022 01:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 21 Jan 2022 01:35 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut wishes Sushant Singh Rajput on his birth anniversary
Kangana Ranaut, SSR - फोटो : सोशल मीडिया

आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे करीब डेढ़ साल हो गए लेकिन फैंस के दिल में उनकी याद आज भी ताजा है। सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड कर रहा है। दुनियाभर के फैंस ट्वीट कर उन्हें याद कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी सुशांत के जन्मदिन पर उन्हें याद किया है।

kangana ranaut wishes Sushant Singh Rajput on his birth anniversary
सुशांत सिंह राजपूत, कंगना - फोटो : Social Media

सुशांत की एक तस्वीर साझा करते हुए कंगना लिखती हैं, 'आसमान के चमकते सितारे को जन्मदिन की बधाई'। कंगना की इस स्टोरी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

kangana ranaut wishes Sushant Singh Rajput on his birth anniversary
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर किसी के आंसू छलक रहे हैं तो कोई कह रहा है इतनी भी क्या जल्दी थी जाने की। एक यूजर ने सुशांत को बर्थडे विश करते हुए लिखा- किसी एक्टर के बर्थडे के लिए इतनी उत्सुकता कभी नहीं देखी।  हमेशा प्रेरित करते रहने के लिए धन्यवाद SSR.  एक अन्य यूजर ने लिखा-  सुखी रहे जहां रहे। आप हमारे दिलों में हमेशा अमर रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut wishes Sushant Singh Rajput on his birth anniversary
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

34 वर्षीय सुशांत 14 जून 2020  को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फंदे पर लटकते पाए गए थे।  इस घटना ने पूरे देश को सकते में डाल दिया था। सुशांत की मौत के बाद कई एंगल सामने आए। कई लोगों ने तो सुशांत की मौत के लिए रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार ठहराया। सुशांत केस में मुंबई पुलिस से शूरू हुई जांच अभी तक सीबीआई के हाथ में है लेकिन सुशांत सिंह की मौत के पीछे क्या वजह थी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन
kangana ranaut wishes Sushant Singh Rajput on his birth anniversary
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

क्या कहा था कंगना ने

  • सुशांत की मौत के बाद कंगना रणौत ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ दिग्गज निर्माता-निर्देशकों पर कुछ गंभीर आरोप लगाए जो कंगना के अनुसार सुशांत के आत्महत्या की वजह बनी। इस विवादित इंटरव्यू में कंगना रणौत ने बताया है कि किस तरह फिल्मी दिग्गज नेपोटिज्म और पक्षपात के जरिए बाहर से आने वाले प्रतिभावान अभिनेताओं के लिए चुनौतीपूर्ण माहौल बनाते हैं ताकि वो करियर में आगे ना बढ़ पाएं। कंगना ने सुशांत की आत्महत्या को मर्डर बताया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed