फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरोइन ने 'सुल्तान' में सलमान की हीरोइन बनने से किया था इंकार, अब खेलेंगी धूल-मिट्टी में

Sun, 10 Jun 2018 05:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 10 Jun 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
 Kangana will work in a movie based on Kabaddi
kangna ranaut

एक समय कंगना रनौत को सलमान खान ने अपने साथ कुश्ती वाली फिल्म 'सुल्तान' में काम करने का प्रस्ताव दिया था परंतु उन्होंने इंकार कर दिया क्योंकि वह फिल्म में कहानी अपने इर्द-गिर्द चाहती थीं। तब अनुष्का शर्मा सलमान की हीरोइन बनीं। 


 

 Kangana will work in a movie based on Kabaddi
kangna ranaut
खबर है कि कंगना रनौत ने भी अब अपना शारीरिक दमखम दिखाने का फैसला कर लिया है लेकिन वह कुश्ती के अखाड़े या बॉक्सिंग रिंग के बजाय कबड्डी के मैदान में उतरेंगी। इन दिनों कंगना अमेरिका में राजकुमार राव के साथ अपनी फिल्म 'मेंटल' की शूटिंग कर रही हैं और भारत में उनकी 'मणिकर्णिका' का काम अधूरा पड़ा है। इस बीच कंगना की जिस कबड्डी फिल्म की चर्चा शुरू हुई है, उसे 'निल बटे सन्नाटा' तथा 'बरेली' की बर्फी की डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित करेंगी। 

 
 Kangana will work in a movie based on Kabaddi
Kangna Ranaut Gifs Bunglow
सूत्रों के मुताबिक कबड्डी वाली इस कहानी को अश्विनी ने प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'मैरी कॉम' की तर्ज पर आगे बढ़ाया है। फिल्म में कंगना नेशनल लेवल की कबड्डी खिलाड़ी बनेंगी जो अपने करियर के शिखर पर होते हुए शादी के बाद परिवार बढ़ाने और बच्चों के पालन-पोषण के लिए खेल छोड़ देती है परंतु फिर घटनाएं ऐसे मोड़ लेती हैं कि यह खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने के लिए फिर कबड्डी के मैदान में उतरती हैं। तय है कि उसे एक बार फिर से कामयाबी मिलेगी। असल में फिल्म की कहानी प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'मैरी कॉम' की की तर्ज पर आगे बढ़ेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 Kangana will work in a movie based on Kabaddi
kangna ranaut
बॉलीवुड के जानकार कह रहे हैं कि इन दिनों महिला निर्देशकों और हीरोइनों की कहानियां अचानक जोर पकड़ने लगी हैं। निर्माता इनकी सफलता के बाद ऐसी कहानियों में बड़ा बजट देने के लिए भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। यूं तो विद्या बालन की 'डर्टी पिक्चर' और 'तनु वेड्स मनु' की सफलताएं भी इंडस्ट्री में बदलाव ला रही थीं परंतु तब किसी ने सेक्स वाली थीम को श्रेय दिया तो किसी ने निर्देशक तथा कहानी को। 

 
विज्ञापन
 Kangana will work in a movie based on Kabaddi
Kangna Ranaut Gifs Bunglow
लोग यह विश्वास नहीं कर रहे थे कि सिर्फ हीरोइन प्रधान होने से फिल्म चल सकती है परंतु हाल में 'राजी' और 'वीरे दी वेडिंग' हिट होन के बाद निर्माताओं की राय बदली है। इन दोनों फिल्मों में कोई पुरुष स्टार नहीं है। इसके बावजूद आलिया स्टारर फिल्म ने 100 करोड़ के ऊपर बिजनेस किया। सूत्रों के मुताबिक कंगना की फिल्म का बजट भी बड़ा होगा। हालांकि इस फिल्म की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्र बता रहे हैं अश्विनी पहले आलिया वाली फिल्म पूरी करेंगी और उसके बाद कंगना के साथ फिल्म बनाएंगी। इधर कंगना की प्राथमिकता सूची में अभी 'मेंटल' और 'मणिकर्णिका' हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed