{"_id":"5cc2d4cabdec2214235564d4","slug":"kanhaiya-kumar-begusarai-these-4-celebrities-campaign-lok-sabha-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्हैया के सपोर्ट में उतरे अब तक ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, तस्वीरों में देखें कौन-कैसे आया नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कन्हैया के सपोर्ट में उतरे अब तक ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, तस्वीरों में देखें कौन-कैसे आया नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 26 Apr 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
swara, kanhaiya, shabana azmi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चुनावी माहौल से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। इस दौरान कई सितारे आम लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और कैंडिडेट्स का प्रचार कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार का बेगूसराय सीट खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां से जेएनयू के पूर्व स्टूडेंट कन्हैया कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। बॉलीवुड के गलियारों में सेलिब्रिटीज इस सीट पर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बीते कुछ दिनों में कई सेलिब्रिटीज को कन्हैया के समर्थन में प्रचार करते हुए देखा गया है।
2 of 5
Swara Bhaskar
- फोटो : social media
कन्हैया के सपोर्ट में सबसे पहले एक्ट्रेस स्वरा भास्कर उतरीं। बेगूसराय में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं स्वरा भास्कर ने बेगूसराय की जनता को भी सम्बोधित किया। कन्हैया कुमार की चुनावी रैली का वीडियो स्वरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह कन्हैया कुमार को 'जिया हो बिहार के लाला' कहती नजर आती हैं।
3 of 5
prakash raj, kanhaiya kumar
- फोटो : social media
कन्हैया के सपोर्ट में एक और एक्टर प्रकाश राज उतरे हैं। प्रकाश राज ने कन्हैया के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने एक ट्वीट भी किया। प्रकाश राज ने लिखा कि 'बेगूसराय में कन्हैया कुमार के साथ मैंने यात्राएं कीं। मुझे लोगों की आंखों में उम्मीद की किरण दिखी। ये बदलाव की हवा है। मुझे उस पर गर्व है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shabana azmi
- फोटो : social media
बीते गुरुवार को एक्ट्रेस शबाना आजमी, कन्हैया कुमार के समर्थन में प्रचार करने बेगूसराय पहुंचीं। शबाना ने कन्हैया कुमार पर लगे देशद्रोह के आरोप को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि 'बीजेपी ने कन्हैया पर जो भी आरोप लगाए हैं वो सही नहीं है। ऐसा केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए किया गया है।'
विज्ञापन
5 of 5
javed akhtar
- फोटो : social media
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर भी कन्हैया कुमार का प्रचार करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि 'किसी की धार्मिक पहचान से भरा दिमाग राजनीतिक विकल्प नहीं बन सकता है। हमें यह ध्यान में रखना चाहिए कि जहां भी धर्म का राजनीति से मिश्रण किया जाता है, वहां मानवाधिकार और नागरिक स्वतंत्रता पहले शिकार बन जाती है। दुनिया के किसी भी हिस्से को देखें - मध्य पूर्व, यूरोप या लैटिन अमेरिका में, आपको एक समान प्रवृत्ति मिलेगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।