{"_id":"5cc2d464bdec2214216cebc6","slug":"remember-kal-ho-na-ho-jia-aka-jhanak-shukla-this-is-what-she-is-doing-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19 साल में इतनी बदल गईं 'करिश्मा का करिश्मा' की ये एक्ट्रेस, एक्टिंग से तंग आकर छोड़ी थी फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
19 साल में इतनी बदल गईं 'करिश्मा का करिश्मा' की ये एक्ट्रेस, एक्टिंग से तंग आकर छोड़ी थी फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 26 Apr 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
झनक शुक्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'कल हो ना हो' में प्रीति जिंटा की छोटी बहन जिया याद है आपको ? ये किरदार अपनी मासूमियत की वजह से सभी के दिलों को छू गया था। इतना ही नहीं 'करिश्मा का करिश्मा' की करिश्मा को देख तो आज भी आपको आपका बचपन याद आ जाता होगा। पर क्या आप जानते हैं जिया या करिश्मा का किरदार निभाने वाली ये बच्ची अब कहां है और कैसी दिखती है?
2 of 5
झनक शुक्ला
'कल हो ना हो' की जिया यानि झनक शुक्ला अब बड़ी हो गई है और मुंबई के मलाड इलाके में रह रही है। झनक 'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला और डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर हरिल शुक्ला की बेटी है। झनक बेशक अब फिल्मों में नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो खूब एक्टिव रहती हैं।
3 of 5
झनक शुक्ला
बड़े होने के साथ साथ झनक काफी मोटी भी हो गई हैं, लेकिन वो मासूमियत और खिलखिलाने वाली हंसी आज भी कायम है। 23 साल की झनक शुक्ला फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं और फिल्मों में वो अपना करियर बिल्कुल भी नहीं बनाना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
झनक शुक्ला
पढ़ाई खत्म करने के बाद समाज सेविका बनना चाहती हैं। झनक का सपना है कि वो उत्पीड़न का शिकार महिलाओं के लिए एनजीओ खोलें। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्लैक’ में जो रोल आयशा कपूर ने निभाया है वो रोल पहले झनक को ही ऑफर हुआ था। शूटिंग में लगने वाले ज्यादा वक्त की वजह से उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
झनक शुक्ला
बता दें कि फिल्म 'कल हो ना हो' के अलावा झनक शुक्ला ने एक और फिल्म में काम किया, जिसके बाद उन्होंने 'करिश्मा का करिश्मा' और 'सोनपरी' जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में भी काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।