{"_id":"5cc2d08dbdec225ef2064f51","slug":"lok-sabha-elections-2019-sherlyn-chopra-release-her-bold-video-during-elections","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्लिन चोपड़ा का फिर से दिखा बोल्ड अंदाज, इस तरह लोगों से की वोट देने की अपील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शर्लिन चोपड़ा का फिर से दिखा बोल्ड अंदाज, इस तरह लोगों से की वोट देने की अपील
बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा फिल्मों में बोल्ड सीन देने और अपने विवादित बयानों की वजह से जानी जाती हैं। इस बीच वह देश की जनता को वोट देने के लिए अपील करती नजर आ रही हैं। वोट के लिए जनता को प्रेरित करता हुआ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
2 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, दरअसल शर्लिन चोपड़ा का हाल ही में एक गाना रिलीज किया है। ये गाना 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बनाया है। इस वीडियो में वह बेहद अलग अंदाज में देश की जनता को वोट करने के लिए अपील करती नजर आ रही हैं। शर्लिन चोपड़ा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया हैं। जहां उनके फैंस इस वीडियो को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
3 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शर्लिन के इस वीडियो की तारीफ की है। बहुत से लोगों ने उनके इस वीडियो को देखने के बाद उनको बेहद हॉट अंदाज में बताया है। शर्लिन ने इस वीडियो को 24 अप्रैल को यूट्यूब पर अपने नाम के चैनल पर भी रिलीज किया है।
आपको बता दें कि शर्लिन चोपड़ा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंग रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन हॉट और बोल्ड वीडियो- तस्वीर शेयर करने की वजह से चर्चा में रहती हैं।
बात करें शर्लिन चोपड़ा की फिल्मों की तो वह कई फिल्मों में बोल्ड सीन देने की वजह से सुर्खियों में आ चुकी हैं। उन्होंने 'रेड स्वस्तिक','कामसूत्र 3D' और 'ये जवानी है दिवानी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। शर्लिन उस समय काफी सुर्खियों में रही थीं जब उन्होंने 'कामसूत्र 3D'में सेनी न्यूड सीन दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।