फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid19 कनिका कपूर: पार्टी में शामिल 266 लोग हुए ट्रेस, 66 से ज्यादा लोगों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव

Fri, 27 Mar 2020 05:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 27 Mar 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Kanika Kapoor all 266 contacts traced 60 samples testing negative for Covid19
Kanika Kapoor - फोटो : Instagram

गायिका कनिका कपूर कोरोना (Kanika Kapoor) संक्रमित पाई जाने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) में भर्ती हैं। यहां पर गायिका को आइसोलेशन में रखा गया है। कनिका की तबीयत का लगातार ध्यान डॉक्टरों की टीम रख रही है। इस बीच स्टेट पुलिस उन लोगों का पता लगाने में जुटी थी तो पार्टी में गए थे जिसमें कनिका गई थीं। रिपोर्ट्स की मानें जो लोग पार्टी में शामिल हुए थे उसमें से 66 से ज्यादा लोगों के सेपिंल लिए गए थे और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Kanika Kapoor all 266 contacts traced 60 samples testing negative for Covid19
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

इस बात का खुलासा टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया है। इस रिपोर्ट् के मुताबिक स्टेट सर्विलांस के जरिए 266 लोगों से संपर्क हुआ जिसमें 60 से ज्यादा लोगों के सेंपिल लिए गए। इनकी रिपोर्ट भी आ गई है जिसमें सभी कोरोना नेगेटिव पाए गए। 

Kanika Kapoor all 266 contacts traced 60 samples testing negative for Covid19
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

कनिका ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। इस पोस्ट को गायिका ने 26 मार्च को अचानक डिलीट कर दिया था। कनिका ने ऐसा क्यों किया इस बात की कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanika Kapoor all 266 contacts traced 60 samples testing negative for Covid19
Kanika Kapoor - फोटो : ट्विटर

कनिका ने पोस्ट में लिखा था- 'आखिरी चार दिनों के बीच में उन्हें फ्लू के लक्षण समझ आए और जब उन्होंने इसकी जांच करवाई तो कोविड 19 पॉजिटिव पाई गईं। मैं फिलहाल ठीक हूं। इस स्थित में सभी को समझदारी से चलना होगा, परेशान होने से स्थिति बिगड़ सकती हैं।' 

विज्ञापन
Kanika Kapoor all 266 contacts traced 60 samples testing negative for Covid19
सिंगर कनिका कपूर। - फोटो : amar ujala

आइसोलेशन के दौरान कनिका का तीसरी बार भी कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें वो संक्रमित पाई गई थीं। इस बारे में एसजीपीजीआईएमएस (SGPGIMS) के निदेशक प्रोफेसर आर के धीमान ने अपने बयान में कहा था- 'गायिका के लगातार दो टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका ट्रीटमेंट तब तक चलता रहेगा जब तक कम से कम दो टेस्ट नेगेटिव न आ जाएं।'

21 दिन के लॉकडाउन में नौ परिवारों की मदद कर रहे विवेक ओबेरॉय, ट्वीट कर लोगों से की ये अपील

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed