बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर को आज हर कोई जानता है। पर क्या आप उनकी नेट वर्थ के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताने वाले हैं। कनिका के गानों को भारत के अलावा दूसरे देशों में भी खूब पसंद किया जाता है। बेबी डॉल गाने से लोकप्रिय हुई इस सिंगर के आज लाखों लोग दीवाने हैं। यही नहीं कनिका भारत के कई सिंगिंग रियलिटी शो को जज करती हैं। उनके द्वारा गाए कई गाने बॉलीवुड में सुपर डुपर हिट हुए हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। कनिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी जिंदगी से जुड़ी कई खास चीजों को अपने फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। आज कनिका अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। ये मशहूर सिंगर आज के समय में करोड़ों रुपयों की मालकिन है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उनकी नेट वर्थ के बारे में -
Kanika Kapoor birthday: भारत ही नहीं देश विदेश में खूब पसंद किए जाते हैं इनके गाने, आज हैं करोड़ों की मालकिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन