सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: लंदन के रेस्टोरेंट में लंच करने पहुंचें अनुष्का-विराट, शेफ ने तस्वीरें शेयर कर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 21 Aug 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Anushka spotted this restaurant online, Virat booked table; chef had no idea
अनुष्का-विराट - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी इंडस्ट्री की खास जोड़ियों में से एक है। इस वक्त दोनों अपनी बेटी वामिका के साथ लंदन में वक्त बिता रहे हैं। उन्हें हाल ही में लंदन के एक रेस्तरां में लंच करते हुए देखा गया था। इसके बाद वो अपनी दूसरी विजिट के दौरान क्रिकेट टीम के अन्य सदस्यों को भी उसी रेस्तरां में ले गए। इंस्टाग्राम पर रेस्तरां के शेफ ने दो दिनों की घटनाओं के अनुभव को साझा करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है कि विराट और अनुष्का को खाने खिलाते हुए मुझे पता चला कि वो कितने विनम्र और प्रतिभाशाली हैं। 



विराट और अनुष्का ने क्रिकेट टीम के अन्य सदस्यों के साथ जहां लंच किया, वो ट्रेंडिल किचन है। यहां के शेफ रिशिम सचदेवा हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी स्टोरी लिखकर पूरी घटना बताई है और कहा है कि एक बार लंच के बाद अनुष्का और विराट वहां रात के खाने के लिए फिर से भारतीय क्रिकटरों के साथ लौटे। शेफ ने लिखा कि 48 घंटे में कुछ भी हो सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Rishim Sachdeva (@chefrishimsachdeva)

Trending Videos
Anushka spotted this restaurant online, Virat booked table; chef had no idea
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और शेफ रिशिम सचदेवा - फोटो : social media

टेंड्रिल किचन के शेफ रिशिम सचदेवा ने लिखा कि अनुष्का और विराट ने हमारा रेस्तरां ऑनलाइन खोजा। उन्होंने फोटोज और रिव्यू पसंद आने के बाद हमारा रेस्टोरेंट ऑनलाइन खोजा और वहां एक टेबल बुक कराई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka spotted this restaurant online, Virat booked table; chef had no idea
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

सचदेवा ने लिखा कि विराट कोहली ने टेबल बुक करने के लिए मेरे नंबर पर फोन किया। उस वक्त मुझे नहीं पता था कि यह टेबल किसने बुक कराई है। 

Anushka spotted this restaurant online, Virat booked table; chef had no idea
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/viralbhayani
जब मैंने इस कपल को अपने रेस्तरां में देखा तो मुझे गर्व महसूस हुआ।  मुझे थोड़ा डर भी लगा कि ये कपल हमारे रेस्टोरेंट में खाने का आनंद ले रहा है। लेकिन उन्हें खाना खिलाते हुए और उनसे बात करते हुए मुझे पता चला कि वो दोनों बेहद विनम्र हैं।
विज्ञापन
Anushka spotted this restaurant online, Virat booked table; chef had no idea
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

सैफ ने लिखा कि अनुष्का और विराट ने हमारे रेस्तरां के खाने को अब तक का सबसे अच्छा खाना बताया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़ी बात है। सैफ ने कहा कि अनुष्का और विराट को हमारे रेस्तरां का खाना इतना पसंद आया कि वो रात के खाने के लिए फिर वापस आए और अपने साथ क्रिकेट टीम को भी लेकर आए। उनके साथ उमेश यादव और इशांत शर्मा भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed