कहते हैं फिल्म जगत एक ऐसी जगह है जहां हर किसी का दिन आता है। किसी को ग्लैमर की दुनिया में जल्द ही सफलता मिल जाती है तो वही किसी को इस सफलता को पाने के लिए एक लंबा संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन कहते हैं न की अपनी सफलता को हर कोई नहीं संभाल पाता। फिल्म इंडस्ट्री में कब कौन छा जाए और कौन यहां से गुमनाम हो जाए इसका अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल हैं। कई सितारे तो फिल्म जगत में ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने समय में खूब शौहरत पाई, लेकिन आज वो पाई-पाई के मोहताज हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको एक ऐसे हीरो के बारे में बता रहे हैं जो एक समय में अपने स्टाइल और अभिनय से हर अभिनेता को मात देते थे, लेकिन उनका अंत बहुत ही दर्दनाक था।
किस्सा: पाकिस्तान का वो कलाकार जो बड़े-बड़े सितारों को देता था मात, दर्दनाक रही थी मौत
स्टाइल से लेकर फैशन तक के लोग थे कायल
वहीद मुराद पाकिस्तानी फिल्म जगत की एक ऐसी शख्सियत थे जिनकी प्रतिभा के आगे अच्छे-अच्छे लोग सिर झुकाते थे। उनका फैशन हो या उनके बोलने का अंदाज हर चीज लोगों को खूब पसंद थी। वो अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे लेखक और प्रोड्यूसर भी थे। उन्होंने बतौर निर्माता अपनी शुरुआत की थी, लेकिन लोग चाहते थे कि वो अभिनय करें। हालांकि खुद वहीद मुराद अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे।
1966 में किया डेब्यू
वहीद मुराद को जब भी लोग देखते तो हर किसी को यही लगता था कि उनमें वो हर काबिलियत है जो एक अभिनेता में होनी चाहिए। काफी समझाने बाद वहीद मुराद ने सालल 1966 में फिल्म ‘अरमान से डेब्यू किया। वहीद मुराद की इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने रिलीज के साथ ही ऐसा रिकॉर्ड बनाया की हर कोई बस देखता रह गया।
सिनेमाघरों में 75 हफ्ते तक लगी फिल्म
उनकी पहली ही फिल्म ने दर्शकों का खूब दिल जीता। उन्हें स्क्रीन पर एक अभिनेता के रूप में देखने के लिए लोग कितने क्रेजी थे इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उनकी फिल्म लगातार 75 हफ्तों के करीब सिनेमाघर में लगी रही। इसके बाद उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया वो सभी सुपरहिट साबित हुई। उन्होंने 60 के दशक में पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। उनकी लगभग हर फिल्म सिल्वर, गोल्डन और डायमंड जुबली मना रही थी। वहीद मुराद पाकिस्तान के इकलौते ऐसे स्टार रहे जिसके नाम सबसे ज्यादा प्लेटिनम का रिकॉर्ड है।
शराब के नशे में डूब गए थे वहीद मुराद
कामयाबी मिलने के बाद जब असफलता आती है तो उस समय में खुद को संभालना वाकई मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ हुआ वहीद मुराद की जिंदगी में भी। एक समय ऐसा आया जब उन्हें फिल्मों में दूसरे लीड के तौर पर काम मिलने लगा, जो हीरोइंस वहीद मुराद के साथ काम करने के लिए हमेशा उत्सुक रहती थीं उनके पतियों ने उन्हें अभिनेता के साथ काम करने के लिए रोक दिया। एक समय ऐसा आया जब वो डिप्रेशन का शिकार और पूरी तरह से शराब के नशे में डूब गए।
