{"_id":"5a7becfb4f1c1bff388b7023","slug":"kanika-kapoor-gave-singing-performance-kabhi-kabhi-mere-dil-mein-at-buckingham-palace","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सिंगर ने विदेश में भारत का नाम किया रोशन, बकिंघम पैलेस में गाया- 'कभी-कभी मेरे दिल में'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस सिंगर ने विदेश में भारत का नाम किया रोशन, बकिंघम पैलेस में गाया- 'कभी-कभी मेरे दिल में'
Thu, 08 Feb 2018 12:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बेबी डॉल' और 'चिट्टियां कलाइयां वे' जैसे गानों से सभी को दीवाना बनाने वाली सिंगर कनिका कपूर ने विदेश में जाकर बॉलीवुड के अलावा भारत का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने गाने से विदेशियों का दिल तो जीता ही, साथ ही बॉलवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की यादों को भी ताजा कर दिया।
2 of 4
दरअसल, कनिका कपूर ने लंदन स्थिति बकिंघम पैलेस में अपने गानों की प्रफोमेंस दी। जहां उन्होंने 1976 में अमिताभ बच्चन और रेखा स्टारर फिल्म 'कभी-कभी' का टाइटल ट्रेक गाकर सुर्खियां बटोर लीं। इसी के साथ ही कनिका पहली ऐसी भारतीय सिंगर हो गई हैं जिन्होंने बकिंघम पैलेस में गाना गाया। खास बात यह है कि कनिका को खुद प्रिंस चार्ल्स ने आमंत्रित किया था।
3 of 4
ब्रिटिश एशिया ट्रस्ट के दसवें वार्षिकोत्सव पर कनिका को बुलाया गया था। यहां उन्होंने ब्रिटिश म्यूजिक प्रोड्यूसर नॉटी ब्वॉय के साथ हिंदी गानों की परफॉमर्मेंस दी। इस मौके पर कनिका ने कहा कि वो विदेश में बॉलीवुड के गानों को गाकर काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कनिका ने अपने सिंगिंग परफॉर्मेंस की शुरुआत 1983 में आई फिल्म 'हीरो' के 'लंबी जुदाई' गाने से की और अंत 'कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है' गाने से किया। आपको बता दें कि कनिका कपूर ने फिल्म 'रागनी एमएमएस-2' सहित 'रॉय', 'हेट स्टोरी' जैसी कई फिल्मों में गाने गाए हैं। उन्हें कई म्यूजिक अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।