आंध्र प्रदेश के विजाग गैस लीक (Vizag Gas Leak) की घटना ने आम लोगों से लेकर सितारों तक को आहत किया है। ऐसे में हर कोई सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहा है। लोग ट्वीट कर इस घटना पर अपनी संवदेना जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने भी इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति को लेकर दुख जताते हुए ट्वीट किया।
गैस लीक मामले पर कनिका कपूर ने किया ट्वीट, सोशल मीडिया यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनिका कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'विशाखापट्टनम और विजाग गैस रिसाव के शिकार लोगों के लिए दुआएं...'। कनिका ने तो ये ट्वीट संवेदना जाहिर करने के लिए किया लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये ट्वीट रास नहीं आया और उन्हें निशाने पर ले लिया गया। ऐसे में एक ट्रोलर ने लिखा- 'ओ दीदी, आप घर में ही क्वारंटीन रहना। अभी बर्थडे पार्टी और फैमिली पार्टी मनाने के लिए बाहर मत जाना.. खैर मजाक कर रहा हूं। आपको दोबारा देखकर बेहद खुशी हुई। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। गॉड ब्लेस यू।'
Prayers for #Visakhapatnam 🙏 #VizagGasLeakage
Arey didi ye Faltu ke Sympaty tweets nhi chalenge... We all know apke kaarname...aap ghar me hi raho bas... isse jayada to aapne akele hi jayada logo ko Gira dala hai..!!
— sourabh anand (@sourabhanand65) May 8, 2020
Stay quarantined n Stay positive..
बता दें कनिका, कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही खबरों में हैं। हालांकि कनिका कोरोना वायरस को मात दे चुकी हैं। याद दिला दें कि सोशल मीडिया पर उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद भी पार्टी करने की वजह से खूब ट्रोल किया गया था। इस मामले में कनिका पर दूसरों की जान खतरे में डालने सहित आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया था।
कोरोना से जंग जीतने के बाद कनिका ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा था। इस नोट में उन्होंने सफाई देते हुए लिखा था, 'मैं जानती हूं कि मेरे बारे में कई कहानियां बनाई गई हैं। इनमें से ज्यादातर कहानियां इसलिए बनीं क्योंकि मैं अब तक चुप थी, लेकिन मैं इसलिए चुप नहीं थी क्योंकि मैं गलत थी।' एक तरफ जहां कनिका को कई लोगों ने ट्रोल किया था तो वहीं कई फैंस के साथ ही साथ सितारे भी कनिका के पक्ष में बात कर रहे थे।

कमेंट
कमेंट X