सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sai Pallavi Birthday: साउथ की इस अभिनेत्री ने चंद मिनटों में ठुकराई थी दो करोड़ रुपये की डील, पहली फिल्म से ही बन गईं थीं स्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 09 May 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Sai Pallavi Birthday Special: know Lesser Known Facts About Sai Pallavi On Her Birthday
साई पल्लवी - फोटो : ट्विटर

अपनी पहली ही फिल्म 'फिदा' से लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं तेलुगू अभिनेत्री साई पल्लवी (Sai pallavi) का आज जन्मदिन है। पल्लवी फिल्मों में अपने अलग रोल के लिए जानी जाती हैं। साई की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनकी हर छोटी से छोटी बात फैंस जानना चाहते हैं। साईं पल्लवी का आज अपना 28वां जन्मदिन (Sai Pallavi Birthday) मना रही हैं। साई साउथ इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। क्या आप जानते हैं कि साई पल्लवी कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। उनके पास मेडिकल की डिग्री है। अगर अभिनेत्री नहीं बनती तो साई एक कार्डियोलॉजिस्ट होतीं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Trending Videos
Sai Pallavi Birthday Special: know Lesser Known Facts About Sai Pallavi On Her Birthday
साई पल्लवी - फोटो : ट्विटर

साई पल्लवी ने जाजिर्या के त्बिलिसी स्टेट मेडिकल विश्वविद्यालय (TSMU) में पढ़ाई की है। साल  2014 में जब वह TSMU में पढ़ाई कर रही थी, तब निर्देशक अल्फोंज पुथरिन ने साई पल्लवी (Sai Pallavi) को फिल्म 'प्रेमम' में 'मलार' की भूमिका के लिए ऑफर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sai Pallavi Birthday Special: know Lesser Known Facts About Sai Pallavi On Her Birthday
साई पल्लवी - फोटो : ट्विटर

इसके लिए उन्हें साउथ का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उनकी मलयालम फिल्म 'काली' भी बेहद पॉपुलर हुई थी, और साई पल्लवी (Sai Pallavi) की एक्टिंग को खूब पसंद भी किया गया था। एक्टर होने के साथ साई एक डांसर भी हैं। साई ने कभी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली, लेकिन उन्होंने माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय के डांस वीडियो देखकर डांस सीखा है। केरल से न होते हुए भी साई को ओणम सेलिब्रेट करना बहुत पसंद है।

Sai Pallavi Birthday Special: know Lesser Known Facts About Sai Pallavi On Her Birthday
साई पल्लवी - फोटो : ट्विटर

साई पल्लवी की खासियत है स्क्रीन पर कम मेकअप और अपने चेहरे को जस का तस पेश करना। इस वजह से साई पल्लवी सिने प्रेमियों में जबरदस्त ढंग से लोकप्रिय भी हैं। साई अपनी फिल्मों में कम ही मेकअप में नजर आती हैं। साई पल्लवी 'सिंघम' का किरदार निभाने वाले सुपरस्टार सूर्या के साथ 'एनजीके' में नजर आ चुकी हैं। साई पल्लवी  2018 में 'मारी 2' रजनीकांत के दामाद धनुष के साथ नजर आईं थीं और इस फिल्म को भी खूब पसंद किया गया था।

विज्ञापन
Sai Pallavi Birthday Special: know Lesser Known Facts About Sai Pallavi On Her Birthday
साई पल्लवी - फोटो : ट्विटर

क्या आप जानते हैं साई को दो करोड़ का फेयरनेस क्रीम विज्ञापन ऑफर किया गया था लेकिन इस अभिनेत्री ने गोरेपन से जुड़ी क्रीम का प्रमोशन करने से ही मना कर दिया। साईं पल्लवी ने सौंदर्य प्रसाधनों के बारे में अपनी नापसंद को लेकर बात करते हुए कहा था कि वह सुंदर दिखने के लिए कभी भी मेकअप का इस्तेमाल नहीं करतीं और ऐसी किसी चीज के प्रमोशन का हिस्सा भी नहीं बनना चाहती जो लोगों को भ्रमित करे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed