फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sandalwood Drug Case: सीसीबी के सामने पेश हुए कन्नड़ अभिनेता दिगंत और अभिनेत्री ऐन्द्रिता, हिरासत में हैं रागिनी द्विवेदी समेत अन्य आरोपी

Thu, 17 Sep 2020 01:48 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 17 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kannada Actors Diganth Aindrita Ray Questioned In Sandalwood Drug Case
रागिनी द्विवेदी, दिगंत और अभिनेत्री ऐन्द्रिता - फोटो : File Photo

मादक पदार्थों के मामले में  (Sandalwood Drug Case) कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता दिगंत मनचले और अभिनेत्री ऐन्द्रिता रे बुधवार को केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के सामने पेश हुए। कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के प्रचलन के मामले की जांच कर रही सीसीबी ने मंगलवार को दंपती को नोटिस जारी किया था।

Kannada Actors Diganth Aindrita Ray Questioned In Sandalwood Drug Case
अभिनेता दिगंत और अभिनेत्री ऐन्द्रिता - फोटो : File Photo

दोनों ने एक ट्वीट कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। दंपती ने लिखा , हमें केंद्रीय अपराध शाखा की ओर से फोन पर नोटिस मिला था। हमें बुधवार सुबह 11 बजे बुलाया गया। हम समय पर उपस्थित होकर सीसीबी के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

Kannada Actors Diganth Aindrita Ray Questioned In Sandalwood Drug Case
रागिनी द्विवेदी - फोटो : ANI, @rraginidwivedi

इससे पहले मादक पदार्थों के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा के बंगले पर छापेमारी की थी। सीसीबी ने अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी समेत सात अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया है। रागिनी को 28 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रागिनी समेत बाकी लोगों को परप्पन अग्रहारा केंद्रीय जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannada Actors Diganth Aindrita Ray Questioned In Sandalwood Drug Case
रागिनी द्विवेदी - फोटो : instagram- @rraginidwivedi

इस केस में सीसीबी ने 12 लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें से सात लोग- रागिनी, संजना, विरेन खन्ना, रविशंकर, नियाज, राहुल, प्रतीक शेट्टी, लूम पेपर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस मामले में कम से कम सात और लोगों की तलाश की जा रही है। लूम अफ्रीकन ड्रग पैडलर है। इन सभी पर फार्महाउस पर होने वाली पार्टीज और कंसर्ट्स में ड्रग्स लेने का आरोप है।

विज्ञापन
Kannada Actors Diganth Aindrita Ray Questioned In Sandalwood Drug Case
रागिनी द्विवेदी - फोटो : instagram- @rraginidwivedi

द्विवेदी को पिछले सप्ताह हिरासत में लिया गया था। उनकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने हाई-प्रोफाइल पार्टियों के आयोजक वीरेन खन्ना के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर उनके घर की तलाशी ली थी।अगस्त में नीकू होम्स से बरामद हुई एक डायरी से हुए ड्रग रैकेट के खुलासे में करीब 15 फिल्म सेलेब्रिटीज का नाम सामने आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed