{"_id":"5abb06ca4f1c1b91778b7da3","slug":"kannada-actress-jayanthis-family-deny-rumours-of-her-demise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 घंटे पहले कन्नड़ एक्ट्रेस जयंती के निधन की उड़ी अफवाह, अब परिवार ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
12 घंटे पहले कन्नड़ एक्ट्रेस जयंती के निधन की उड़ी अफवाह, अब परिवार ने किया बड़ा खुलासा
Wed, 28 Mar 2018 04:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
jayanthi death rumour
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस जयंती की मौत की खबर मंगलवार रात को सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। हर जगह सिर्फ जयंती की मौत की खबर ही चल रही थी। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे थे। इसी बीच खबर आई की यह एक अफवाह है। यह अफवाह कैसे उड़ी और किसने उड़ाई यह तो फिलहाल नहीं पता चल पाया है, लेकिन जयंती के परिवार वालों ने इस खबर को महज एक अफवाह करार दिया है।
2 of 4
jayanthi death rumour
जयंती के मौत की खबर फैलने के तुरंत बाद उनके परिवार वालों की ओर से इस खबर का खंडन किया गया। परिवार के अनुसार, जयंती का विक्रम होटल में इलाज चल रहा है और वो रिकवर कर रही हैं। अभिनेत्री जयंती क्रोनिक तीन दशकों से भी ज्यादा समय से अस्थमा की बीमारी से जूझ रही हैं। रविवार को उन्हें तबीयत जायादा बिगड़ने पर बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
3 of 4
jayanthi death rumour
जयंती का जन्म 6 जनवरी 1945 को कर्नाटक में हुआ। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर की। 60 से 80 के दशक की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक मानी जाने वाली जयंती ने जेमिनी गणेशन, MGR और जयललिता जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
jayanthi death rumour
60 के दशक में जयंती ने 3 बॉलीवुड फिल्मों तीन बहुरानियां, तुमसे अच्छा कौन है और गुंडा में काम किया। उन्होंने मलयालम, तेलुगु, तमिल सहित अन्य भाषाओं को मिलाकर करीब 500 फिल्मों में काम किया। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें अभिनय शारदे उपाधि से सम्मानित किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।