फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jayashree Ramaiah: मशहूर अभिनेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी पर लटका मिला शव

Mon, 25 Jan 2021 02:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 25 Jan 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Kannada actress Jayashree Ramaiah found dead at an old age rehabilitation centre in Bengaluru
जयश्री रमैया - फोटो : File Photo

कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला। उन्होंने आत्महत्या की है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kannada actress Jayashree Ramaiah found dead at an old age rehabilitation centre in Bengaluru
जयश्री रमैया - फोटो : सोशल मीडिया

जयश्री पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रही थी। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने पिछले साल सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस दुनिया को छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने वीडियो में कहा था कि वह डिप्रेशन से उबर नहीं पा रही हैं इसलिए मरना चाहती हैं। हालांकि कुछ देर बाद ही जयश्री रमैया ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।


 
 

Kannada actress Jayashree Ramaiah found dead at an old age rehabilitation centre in Bengaluru
जयश्री रमैया - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही उन्होंने यह तक कह दिया कि वो डिप्रेशन से फाइट नहीं कर सकती और उन्हें इच्छा-मृत्यु चाहिए। आपको बता दें कि जयश्री रमैया एक मशहूर मॉडल और डांसर थीं। वह साल 2015 में कन्नड़ के रियलिटी शो बिग बॉस कन्नड का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं इस शो के होस्ट सुपरस्टार किच्चा सुदीप थे। जयश्री की पहली फिल्म Uppu Huli Khara थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannada actress Jayashree Ramaiah found dead at an old age rehabilitation centre in Bengaluru
जयश्री रमैया - फोटो : सोशल मीडिया

जयश्री की दोस्त ने उनके बारे में बात करते हुए बताया था, जयश्री अपने किसी पारिवारिक कारण की वजह से मानसिक रूप से परेशान हैं, वो अक्सर कहती हैं कि वो अच्छा महसूस नहीं कर रही और लो फील कर रही हैं, मैंने उनसे कई बार कहा कि आप परेशान ना हों, सब ठीक होगा लेकिन उनके साथ दिक्कत ये है कि वो बार-बार अपना फोन नंबर बदल देती हैं, जिससे उनसे संपर्क करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed