{"_id":"600e86a06c6ed21d63400fb5","slug":"netflix-releases-nondescript-film-ahead-of-parineeti-chopras-the-girl-on-the-train-faces-backlash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेटफ्लिक्स पर ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ देख ठगे रह गए लोग, एमिली ब्लंट की फिल्म से पहले की निकली फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेटफ्लिक्स पर ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ देख ठगे रह गए लोग, एमिली ब्लंट की फिल्म से पहले की निकली फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चर्चित अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की अगली फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के इंतजार के बीच नेटफ्लिक्स के ग्राहकों को इन दिनों एक नई समस्या से जूझना पड़ रहा है। ओटीटी ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक गुमनाम सी इसी नाम की फिल्म रिलीज कर दी है और दर्शकों को फिल्म देखने के आधे-एक घंटे बाद जाकर ये पता चल पा रहा है कि ये वो हॉलीवुड फिल्म नहीं है जिस पर परिणीति की फिल्म आधारित है।
2 of 6
द गर्ल ऑन द ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पॉला हाकिंस के लिखे उपन्यास ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ पर इसी नाम से साल 2016 में बनी हॉलीवुड फिल्म ओटीटी दर्शकों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध रही है। इस फिल्म को अंग्रेजी में फिल्में देखने वाले तमाम दर्शकों ने पहले से देख रखा है लेकिन जब से इसके हिंदी रीमेक की जानकारी लोगों को मिलनी शुरू हुई, हिंदी सिनेमा के दर्शक इसे लेकर काफी उत्सुक रहे हैं।
3 of 6
द गर्ल ऑन द ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक ऋभु दासगुप्ता की इस फिल्म का अब अगले महीने के आखिर में नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाला है। जैसा कि आमतौर पर होता है कि किसी फिल्म का रीमेक रिलीज होने से पहले दर्शक उसकी ओरीजनल फिल्म की तलाश भी शुरू कर देते हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की ओरीजनल फिल्म के साथ हो रहा है। नेटफ्लिक्स के ग्राहकों के चेहरे पर चमक हाल ही में तब बढ़ गई, जब उनके पास ‘न्यू अराइवल्स’ के नोटीफिकेशन में ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की सूचना आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
parineeti chopra
लोग चूंकि ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ को लेकर काफी उत्सुक हैं लिहाजा लोगों ने बिना फिल्म के कलाकारों या तकनीशियनों के नाम देखने के नेटफ्लिक्स पर ये नोटीफिकेशन आने के साथ ही फिल्म का प्ले बटन दबा दिया। मामला तब खुला जब लोगों ने इस फिल्म को आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक देख डाला और फिल्म में कहीं एमिली ब्लंट नजर ही नहीं आईं। ये फिल्म तो साल 2013 की बनी हेनरी इयान क्यूसिक, निकी एयकॉक्स, स्टीफन लैंग आदि कलाकारों की फिल्म निकली। एमिली ब्लंट वाली फिल्म देखने की उम्मीद में इसे देखते रहे लोग नेटफ्लिक्स की इस हरकत से काफी नाराज भी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के बारे में तरह तरह की जानकारियां इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। आईएमडीबी में इसे सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों की सूची में जगह मिल चुकी है और फिल्म की लीड अदाकारा परिणीति चोपड़ा की मानें तो इस उत्सुकता को लेकर वह बेचैनी भी महसूस कर रही हैं। उन्हें यकीन है कि उनकी यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।