फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swathi Sathish: रूट कैनाल के बाद बिगड़ा कन्नड़ अभिनेत्री का चेहरा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

Mon, 20 Jun 2022 05:39 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 20 Jun 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Kannada actress Swathi Sathish botched root canal surgery goes wrong shocking photos go viral
स्वाति सतीश - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय टीवी अभिनेत्रियों के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी घातक साबित हो रही हैं। इस साल मई में, कन्नड़ फिल्म उद्योग को तब तगड़ा झटका लगा, जब सर्जरी के दौरान हुई लापरवाही की वजह से छोटे पर्दे की अभिनेत्री चेतना राज की मृत्यु हो गई थी। वहीं अब, एक और कन्नड़ अभिनेत्री स्वाति सतीश को रूट कैनाल सर्जरी के खराब होने की वजह से गंभीर क्षति का सामना करना पड़ा है। जी हां, रूट कैनाल के बाद अभिनेत्री का चेहरा बिगड़ गया है।

Kannada actress Swathi Sathish botched root canal surgery goes wrong shocking photos go viral
स्वाति सतीश - फोटो : सोशल मीडिया

स्वाति को पहचान पाना मुश्किल
स्वाति सतीश की हाल ही में एक निजी अस्पताल में रूट कैनाल सर्जरी हुई थी। सर्जरी के तुरंत बाद, कन्नड़ अभिनेत्री को सूजे हुए चेहरे और गंभीर दर्द सहित कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जब अभिनेत्री ने इन समस्याओं के बारे में डॉक्टर्स को बताया, तब डॉक्टरों ने स्वाति को आश्वस्त किया कि उसके चेहरे पर सूजन और दर्द एक दो दिनों में दूर हो जाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

Kannada actress Swathi Sathish botched root canal surgery goes wrong shocking photos go viral
स्वाति सतीश - फोटो : सोशल मीडिया

रूट कैनाल करवाए 3 सप्ताह पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब भी स्वाति के चेहरे की सूजन कम नहीं हुई है, न ही दर्द कम हो रहा है। उनका पूरा हुलिया बिगड़ गया है, जिसके कारण अभिनेत्री को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि कन्नड़ अभिनेत्री ने अब अपने घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannada actress Swathi Sathish botched root canal surgery goes wrong shocking photos go viral
स्वाति सतीश - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स की मानें तो स्वाति को डॉक्टरों ने एनेस्थीसिया के बजाय कथित तौर पर उसे सैलिसिलिक एसिड दे दिया था। अभिनेत्री ने यह भी दावा किया है कि डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के बारे में गलत जानकारी दी। बता दें कि अस्पताल ने अभी तक इन आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही कोई स्पष्टीकरण जारी किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed