बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप यूं तो फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। आलिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं जो अब जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया के बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे भी नजर आ रहे हैं।
Aaliyah Kashyap: ब्वॉयफ्रेंड संग बोल्ड अंदाज में नजर आईं अनुराग कश्यप की बेटी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में दोनों बोल्डनेस की हदें पार करते नजर आ रहे हैं। शेयर की गईं फोटोज उनके यूरोप वेकेशन के दौरान की है। तस्वीरों में आलिया और शेन क्रोएशिया में एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए आलिया ने कैप्शन के बजाय कुछ इमोजी बनाए हैं। वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड शेन ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला।' इसके अलावा एक शख्स ने कमेंट किया, 'आप वैसा जीवन जी रहे हैं जैसा आपको जीना चाहिए।' एक अन्य ने लिखा, 'आपके यूट्यूब चैनल आलिया पर आपकी यात्रा के बारे में सब कुछ सुनने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।'
बता दें कि यह कपल अपनी यूरोप यात्रा के दौरान की कई तस्वीरें अब तक इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुका है। हाल ही में दोनों ने अपनी दूसरी एनिवर्सरी पर कई तस्वीरें शेयर की थीं। साथ ही शेन ने एक पोस्ट में उनकी शादी की योजना के भी संकेत दिए थे। इन तस्वीरों को उन्होंने कैप्शन दिया था, 'इस प्यारी परी को 2 साल की सालगिरह मुबारक, जिसे मैं अपने जीवन का प्यार कहता हूं। आप मेरी सबसे अच्छी दोस्त और हर चीज में भागीदार हैं! आप मुझे हर दिन जो खुशी और आगे बढ़ने के लिए जो स्पेस देती हो, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।' ओह, मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं, मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब मैं तुम्हारी उंगली में अंगूठी डालूंगा। बता दें कि पिछले साल शेन की आलिया से मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। इस बात का खुलासा उन्होंने अपने एक व्लॉग में किया था।
उन्होंने बताया था, 'डेटिंग ऐप पर मैंने पहले उन्हें स्वाइप किया था। स्वाइप करने के बाद एक ऐसा सेक्शन होता है जहां आप देख सकते हैं कि आपको किसने पसंद किया है और फिर आप या तो उन्हें वापस पसंद कर सकते हैं या अनदेखा कर सकते हैं। उसने मुझे वापस पसंद किया था जिसके बाद हमने बात की।'