सब्सक्राइब करें

कांटा लगा से जरा जरा तक: वो गाने जिन्हें पैरेंट्स से छिप छिप कर देखा करते थे बच्चे, कौन सा था आपका पसंदीदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 30 Jul 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Kanta laga to zara zara the songs from our childhood that felt awkward watching with parents
90s के हिट सॉन्ग्स - फोटो : सोशल मीडिया

आज के कुछ गानों को सुनकर कान बंद करके भगवान को याद करने वाले संगीत प्रेमी जब भी अपने अच्छे दिनों को याद करते हैं तो उन्हें ख्याल आता है 90s और 2000 का। ये वो समय था जब दुनिया बदल रही थी और गानों में जबरदस्त वैरायटी भी देखने को मिल रही थी। उस समय में फिल्मों के संगीत तो हिट थे ही साथ ही एलबम सॉन्ग भी उस वक्त खूब धूम मचा रहे थे। आज के सोशल मीडिया के समय में बच्चे बच्चे के पास स्मार्ट फोन और फ्री या कहें कि कम कीमत वाले इंटरनेट पैक की सुविधा मौजूद है। ऐसे में उन्हें जब भी कोई गाना सुनना होता है चाहे वो आज का हो या 70-80-90 किसी भी दशक का तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती। हालांकि 90 के दशक के बच्चों के लिए ये आसान नहीं था।



वो गानें जिन्हें पैरेंट्स का साथ देखना था बेहद अजीब

खासकर वो गानें जो पैरेंट्स के हिसाब से काफी बोल्ड थे। ये वो गाने थे जो सबने गाए हैं उनपर डांस किया है और इसके संगीत का भरपूर मजा भी लिया है। हालांकि इन गानों को अपने पैरेंट्स के साथ देखना बहुत ही अजीब था और उस वक्त सोशल मीडिया भी नहीं था कि इन्हें आराम से देखा जाए। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही गानों के बारे में जिन्हें सभी बच्चों ने छिप छिप कर देखा है।

Trending Videos
Kanta laga to zara zara the songs from our childhood that felt awkward watching with parents
बिपाशा, जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जादू है नशा है

फिल्म जिस्म के इस गाने में बिपाशा और जॉन की बेहद ही जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली थी। शान और श्रेया घोषाल की आवाज में गाया ये गाना बेहद शानदार है लेकिन इस गाने में कुछ सीन्स ऐसे हैं जिन्हें आप अपने माता पिता के साथ नहीं देख सकते हैं। बचपन में सभी ने इस गाने को चोरी छिपे ही देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanta laga to zara zara the songs from our childhood that felt awkward watching with parents
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया

भीगे होंठ तेरे

इमरान हाशमी के फिल्म का कोई भी गाना हो स्कूल के दिनों में हर किसी ने अपने मम्मी पापा से छिपकर ही देखा है। फिल्म मर्डर का ये गाना अपने समय में जबरदस्त हिट हुआ था लेकिन मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी के बीच ऐसे सीन फिल्माए गए थे जिन्हें देखने से माता पिता ने प्रतिबंध लगाया हुआ था।

Kanta laga to zara zara the songs from our childhood that felt awkward watching with parents
कलियों का चमन गाने का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

कलियों का चमन

मेघना नायडू के जबरदस्त डांस वाला ये गाना टीनेजर्स के बीच खूब मशहूर हुआ था। इस गाने पर सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी डांस करने पर मजबूर हो जाते थे। हालांकि गाने को जिस तरह से फिल्माया गया था उसे पैरेंट्स के साथ देखना बहुत ही अजीब लगता था।

विज्ञापन
Kanta laga to zara zara the songs from our childhood that felt awkward watching with parents
दीया मिर्जा, आर माधवन - फोटो : Social Media

जरा जरा बहकता है

आर माधवन और दीया मिर्जा की रोमांटिक केमेस्ट्री से सजा या गाना बेहद ही मशहूर हुआ था। आज भी लोग इस गाने को सुनते हुए दूसरी दुनिया में खो जाते हैं। हालांकि स्कूल के दिनों में अपने पैरेंट्स के साथ इस गाने को देखना बहुत ही ऑकवर्ड लगता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed