{"_id":"68ebbf938d3c157e66074649","slug":"kantara-a-legend-chapter-1-day-11-box-office-collection-rishab-shetty-rukmini-vasanth-film-earning-on-sunday-2025-10-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"500 करोड़ क्लब का किला भेदने की तरफ बढ़ी 'कांतारा चैप्टर 1', दूसरे रविवार भी काटी चांदी, जानिए टोटल कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
500 करोड़ क्लब का किला भेदने की तरफ बढ़ी 'कांतारा चैप्टर 1', दूसरे रविवार भी काटी चांदी, जानिए टोटल कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:36 PM IST
सार
Kantara Chapter 1 Day 11 Box Office: फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। फिल्म का कलेक्शन 400 करोड़ पार हो गया है। आज रविवार को 11वें दिन इस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया? जानिए
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' अपने बॉक्स ऑफिस कारोबार से हर दिन चौंका रही है। 02 अक्तूबर को रिलीज हुई फिल्म देश-दुनिया में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन यह 400 करोड़ का आकंड़ा पार कर आगे बढ़ चली है और अब इसका अगला लक्ष्य 500 करोड़ क्लब में शामिल होना है। इस फिल्म को लेकर जैसा क्रेज है तो यह लक्ष्य मुश्किल भी नहीं लग रहा। जानिए आज रविवार को 11वें दिन इसने कैसा कलेक्शन जुटाया है?
Trending Videos
2 of 5
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : सोशल मीडिया
11वें दिन किया इतना कलेक्शन
फिल्म 'कांतारा 2' ने ओपनिंग डे पर 61.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके शानदार अंदाज में खाता खोला। फिल्म ने पहले सप्ताह में 337.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे सप्ताह भी यह फिल्म चांदी काट रही है। वीकडेज में भी फिल्म डबल डिजिट में कमाई कर रही है। वहीं, वीकएंड में इसके कारोबार में और ज्यादा इजाफा हुआ है। कल शनिवार को 10वें दिन इस फिल्म ने 39 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को 11वें दिन भी फिल्म ने 39 करोड़ रुपये कमाए हैं।
दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म 'कांतारा 2'
फिल्म 'कांतारा 2' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 437.65 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म का कारवां अब 500 करोड़ी क्लब की तरफ बढ़ चला है और यह इसके लिए मुश्किल नहीं। ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' कमाई के मामले में इस साल की दूसरी बड़ी भारतीय फिल्म बन गई है। यह विक्की कौशल की 'छावा' से पीछे चल रही है, जिसने 601.54 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
वर्ल्डवाइड भी धमाल जारी
फिल्म 'कांतारा 2' सिर्फ देश ही नहीं, विदेशों में भी पसंद की जा रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस में जहां यह 400 करोड़ी बनी है, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'कांतारा 2' 500 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : एक्स
'कांतारा' का प्रीक्वल है 'कांतारा 2'
'कांतारा चैप्टर 1' साल 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। कहानी पहले भाग की घटनाओं से करीब एक हजार साल पहले की है, जो उस समय के रहस्यमयी लोककथाओं और देवी-दैव आराधना की परंपराओं को दिखाती है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X