सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Box Office Collection: 300 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार ‘कांतारा चैप्टर 1’, बाकी फिल्मों का क्या है हाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 08 Oct 2025 07:48 AM IST
सार

Tuesday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त बस ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बोलबाला है। फिल्म 6वें में आकर 300 करोड़ रुपये के करीब पहुंची है। जानिए,  ‘कांतारा चैप्टर 1’ के अलावा बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है? 

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Film Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari They Call Him OG And Jolly LLB 3 Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ के अलावा ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, ‘ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ जैसी फिल्में मौजूद हैं। अब तक इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन किया है? क्या ‘कांतारा चैप्टर 1’ के सामने ये सभी टिक पा रही हैं? जानिए, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।  

Trending Videos
Kantara Chapter 1 Film Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari They Call Him OG And Jolly LLB 3 Box Office Collection
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 6वें दिन की कितनी कमाई 
ऋषभ शेट्टी अभिनीत और निर्देशित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अब तक 290 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने 6वें दिन में आकर 33.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिस तेजी से यह फिल्म कलेक्शन कर रही है, उससे लगता है कि जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। 

ये खबर भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 Movie Review: ऋषभ शेट्टी ने जीता दिल, एक्शन सीन दमदार; बीच में भटके पर क्लाइमैक्स ने संभाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Film Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari They Call Him OG And Jolly LLB 3 Box Office Collection
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का कलेक्शन 
‘कांतारा चैप्टर 1’ फिल्म की आंधी के सामने ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का कलेक्शन काफी कम हो गया है। जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म ने 6वें दिन में आकर 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 36.25 करोड़ रुपये हो चुका है। 

Kantara Chapter 1 Film Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari They Call Him OG And Jolly LLB 3 Box Office Collection
'ओजी' फिल्म में पवन कल्याण - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘ओजी’ का कम होने लगा कलेक्शन 
पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ को सिनेमाघरों में 13 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने 13वें दिन यानी मंगलवार को 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 185.85 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही थी लेकिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ के कारण इसकी कमाई में गिरावट दिखने लगी है। 

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Film Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari They Call Him OG And Jolly LLB 3 Box Office Collection
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

लाखों में सिमटी ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म  ‘जॉली एलएलबी 3’ के कलेक्शन की बात करें तो 19वें दिन में आकर फिल्म की कमाई लाखों में सिमटी गई। फिल्म ने 19वें दिन में 75 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म सिर्फ 109.40 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर सकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed