{"_id":"634271ac1b888b12374a158b","slug":"kantara-hindi-trailer-out-this-thrilling-story-will-clash-with-ayushmann-khurrana-film-doctor-g-on-14-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kantara Hindi Trailer: 'कांतारा' का हिंदी ट्रेलर रिलीज, बॉलीवुड की इस फिल्म से टकराएगी जंगल की रोमांचक कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kantara Hindi Trailer: 'कांतारा' का हिंदी ट्रेलर रिलीज, बॉलीवुड की इस फिल्म से टकराएगी जंगल की रोमांचक कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कांतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सिनेमा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक दमदार फिल्मों से धमाका कर रहा है। अब साउथ की एक और फिल्म हिंदी में रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि कन्नड़ भाषा में इसे पहले ही रिलीज किया जा चुका है और फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है। अब इसे हिंदी पट्टी दर्शकों के लिए भी रिलीज करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस रोमांचक फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।
2 of 5
कांतारा
- फोटो : social media
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' को कन्नड़ में 30 सितंबर को रिलीज किया गया था और फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई की है। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही हिंदी में ट्रेलर और फिल्म रिलीज करने की जानकारी दी थी और आज इसका हिंदी ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसे देखने के बाद दर्शक फिल्म देखने के लिए और भी उत्साहित हो जाएंगे।
3 of 5
कांतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें फिल्म की कहानी के बारे में तो 'कांतारा' में मिथकों, किंवदंतियों और अंधविश्वास की कहानी को दिखाया गया है। जिसके दृश्य किसी को भी रोमांचित कर देने के लिए काफी हैं। इसकी कहानी पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, छिपे हुए खजाने और पीढ़ीगत रहस्यों पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कांतारा
- फोटो : Social media
फिल्म की कहानी कुछ इस तरह से है कि एक राजा ने देवता माने जाने वाले एक पत्थर के बदले अपनी कुछ जमीन गांवों वालों को दे दी थी लेकिन अब राजा के वंशज उसे वापस लेना चाहते हैं। वहीं देवता ने राजा से कहा था कि अगर वह जमीन देने की शर्त से वापस पीछे हटा तो अनर्थ का सामना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ एक फॉरेस्ट ऑफिसर की कहानी है, जो जंगल को संरक्षित करना चाहता है।
विज्ञापन
5 of 5
कांतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'कांतारा' को होम्बाले फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है। इसी प्रोडक्शन हाउस ने केजीएफ 2 को भी प्रोड्यूस किया था। बता दें कि 'कांतारा' फिल्म को हिंदी में 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और इसी दिन आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' भी रिलीज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।