फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kantara: कर्नाटक सरकार पर चला 'कांतारा' का जादू, फिल्म देखने के बाद 'दैव नर्तकों' के लिए की बड़ी घोषणा

Thu, 20 Oct 2022 08:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 20 Oct 2022 08:25 PM IST
विज्ञापन
Kantara Karnataka Government to give monthly allowance 2000 rs to diva narthakas watching rishab shetty film
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले काफी दिनों से सिनेमाघरों में साउथ की मिनी बजट फिल्म 'कांतारा' का जादू देखने को मिल रहा है। कम बजट में बनी यह धमाकेदार एक्शन फिल्म लोगों के दिलों-दिमाग पर अपना जादू चलाने में कामयाब हो रही है। दक्षिण भारतीय लोगों से लेकर हिंदी पट्टी के दर्शकों तक जो भी 'कांतारा' देख रहा है वह बस इसकी तारीफ ही कर रहा है। इस एक्शन पैक्ड फिल्म का खुमार आम लोगों और बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ-साथ अब महत्वपूर्ण सरकारी अधिकारियों पर भी चढ़ रहा है। 

Kantara Karnataka Government to give monthly allowance 2000 rs to diva narthakas watching rishab shetty film
कांतारा - फोटो : Social media

होम्बले फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर 'कांतारा' न केवल दर्शकों और मशहूर हस्तियों पर बल्कि महत्वपूर्ण सरकारी अधिकारियों पर भी अपनी छाप छोड़ रही है। जहां इस फिल्म को सभी समीक्षकों और दर्शकों से अपार प्यार मिला है, वहीं इसने भारतीय अधिकारियों के दिलों में भी एक विशेष स्थान बनाया है। दरअसल, लोकसभा सदस्य पीसी मोहन ने आज कहा कि उन्हें फिल्म 'कांतारा' में दिखाया गया दैव, नृत्य और दिव्य हस्तक्षेप काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि भाजपा के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार द्वारा  60 वर्ष से अधिक आयु के 'दैव नर्तकों' को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे।  
Indian Idol 13: 'इंडियन आइडल 13' के मंच पर नेहा कक्कड़ की आखें हुईं नम, आंसू पोंछते दिखा यह सुपरस्टार

Kantara Karnataka Government to give monthly allowance 2000 rs to diva narthakas watching rishab shetty film
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

लोकसभा सदस्य पीसी मोहन ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा,“दैवों, नृत्य और दिव्य हस्तक्षेप को मानते हुए। भाजपा के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के 'दैव नर्तक' के लिए 2,000 रुपये महीने की सैलरी की घोषणा की है। भूत कोला, फिल्म कांतारा में दर्शाया गया एक आध्यात्मिक पूजा अनुष्ठान हिंदू धर्म का हिस्सा है।' अपने इस ट्वीट में उन्होंने ऋषभ शेट्टी को भी टैग किया है।
Filmy Wrap: मुश्किल में फंसी ‘आदिपुरुष’ और ‘ड्रीमगर्ल 2’ की रिलीज डेट में बदलाव, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Kantara Karnataka Government to give monthly allowance 2000 rs to diva narthakas watching rishab shetty film
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा में धूम मचाने के बाद 'कांतारा' हिंदी भाषा में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। छह दिनों में फिल्म ने हिंदी में 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने हाल ही में आईएमडीबी द्वारा जारी भारत की वर्तमान शीर्ष 250 फिल्मों की सूची में नंबर 1 स्थान पर भी जगह बनाई है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।
Payal Rajput: बेबो के एक डायलॉग ने बदली पायल राजपूत की जिंदगी, बोलीं- करीना की वजह से मैंने कमाए खूब पैसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed