मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर छोटे परदे पर धमाल करते नजर आ रहे हैं। बीते वर्ष 2018 की 29 दिसंबर को कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो की शुरुआत हुई थी। ऐसे में शो में अबतक सलमान खान फैमिली और रणवीर सिंह नजर आ चुके हैं। लेकिन अब सोनम कपूर अपनी अगली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का प्रमोशन करने पहुंचीं...
'ELKDTAL' का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के ऑनस्क्रीन घर में पहुंचीं सोनम कपूर, बोलीं- 'ये है बेस्ट शो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान फिल्म की निर्देशिका शैली चोपड़ा, एक्टर राजकुमार राव, अनिल कपूर और जूही चावला कपिल के शो में इकट्ठे हुए। इस हफ्ते कपिल का शो टीआरपी की रेस में सबसे आगे नजर आया जिसका टीम ने सेलीब्रेशन भी किया। इस सेलीब्रेशन में काटे गए एक केक की फोटो भी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है जिसे खुद कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
सोनम कपूर ने भी अपने ट्विटर पर सेट की एक फोटो भी शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा- 'कपिल शर्मा के शो में फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की अतुल्य टीम के साथ, हमारे साथ बनने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया, ये मेरे लिए अबतक का सबसे बेस्ट शो है, इससे पहले मुझे किसी शो ने इतना नहीं हंसाया।'
A post shared by Kapil sharma show (@kapilfc) on
टाइटल सॉन्ग के साथ ही मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया है। पोस्टर में राजकुमार और सोनम एक साथ नजर आ रहे हैं। खास बात यहा है कि मेकर्स ने पोस्टर को उल्टा कर के रिलाज किया है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। खबरों की मानें तो सोनम कपूर की यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा के साथ समलैंगिकता जैसे विषय पर आधारित है। "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अनिल कपूर, बेटी सोनम कपूर और राजकुमार राव के अलावा अभिनेत्री जूही चावला भी नजर आएंगी। इस फिल्म को शैली चोपड़ा ने डायरेक्ट और विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।