सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के दिल्ली रिसेप्शन की तस्वीर, नीले रंग में खूब जच रही थीं गिन्नी चतरथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 02 Feb 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma delhi reception photo is out now
kapil sharma

भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आज दिल्ली में अपनी शादी का रिसेप्शन दे रहे हैं। उन्होंने बीते वर्ष 12 दिसंबर को अपनी बचपन की दोस्ती गिन्नी चतरथ से शादी की है। इससे पहले कपिल दो रिसेप्शन दे चुके हैं। दिल्ली में चल रहे इस रिसेप्शन में से समय निकालकर कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पत्नी गिन्नी के साथ खड़े हुए हैं। 

kapil sharma delhi reception photo is out now
kapil sharma

बता दें कि रिसेप्शन में इस खूबसूरत जोड़े ने ब्ल्यू रंग का कॉम्बिनेशन कर ड्रेस पहनी हुई है। बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ जल्द ही अपना तीसरा वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली मे देने की बात कर रहे थे। बीते दिनों कपिल शर्मा ने पीएम मोदी से मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से ही ये खबर सामने आई कि कपिल एक और रिसेप्शन देंगे। जिसका एक कार्ड भी सामने आया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Celebrations are unstoppable.. need ur blessings 🙏 #love #blessings #family #friends #delhi #reception #celebrations #gratitude @ginnichatrath ❤️😇

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

kapil sharma delhi reception photo is out now
kapil sharma - फोटो : instagram

बता दें कि कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ बीते 12-13 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की थी, फिर 24 दिसंबर को मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए पार्टी दी गई थी। इस पार्टी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रेखा सहित कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। इस पार्टी में रणवीर-दीपिका ने कपिल और गिन्नी के साथ जमकर मस्ती की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma delhi reception photo is out now
MODI KAPIL SHARMA
बता दें कि कपिल और गिन्नी के इस रिसेप्शन में परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार शामिल ही हो रहे हैं। इसके साथ पार्टी में कुछ बड़े नेता और ब्यूरोक्रेट्स भी मेहमान के आने की भी खबर है। बता दें कि कपिल ने पीएम मोदी को भी रिसेप्शन का न्यौता भेजा था और पार्टी में शामिल होने की गुजारिश की थी।
विज्ञापन
kapil sharma delhi reception photo is out now
The Kapil Sharma Show - फोटो : social media

बता दें कि जो कार्ड मेहमानों को भेजा गया है उसमें उन्हें डिनर का न्यौता दिया गया था। इन दिनों कपिल शर्मा अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए लोगों को हंसा रहे हैं। जब से कपिल ने टीवी पर वापसी की है सभी की नजरें टीआरपी रेटिंग पर थीं। उम्मीदों के उलट द कपिल शर्मा शो से दर्शकों को निराश होना पड़ा है। क्रिटिक्स के साथ ही दर्शक ने इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स ही दिया।टाइपकास्ट में कपिल के नजर आने की वजह से शो को गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते कपिल का शो तीसरे नंबर पर था वहीं ये दो नंबर खिसक कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed