फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फिरंगी' बनाकर कपिल शर्मा ने की सबसे बड़ी गलती, 4 दिन में इतना मामूली कलेक्शन

Tue, 05 Dec 2017 07:17 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Tue, 05 Dec 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma film firangi fourth day box office collection
फिरंगी

कपिल शर्मा बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी में भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। 24 नवम्बर की जगह 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली 'फिरंगी' से उन्हें काफी उम्मीदें थी। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने बेहद धीमी शुरुआत की है। 4 दिन में फिल्म का कलेक्शन महज 8.80 करोड़ रु. ही रहा।

kapil sharma film firangi fourth day box office collection
कपिल शर्मा

पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 2 करोड़ रुपए कमाए थे। 'फिरंगी' ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन भी सिर्फ 2 करोड़ रुपए ही कमाए। चौथे दिन 2.30 करोड़ की कमाई हुई है। इसके चलते 'फिरंगी' की चार दिन की कमाई 8.80 पहुंच गई है।

पढ़ें- शशि कपूर के इस बेटे को बॉलीवुड ने नकारा था, आज ये काम कर दुनिया भर में कमा रहा नाम

kapil sharma film firangi fourth day box office collection
कपिल शर्मा

बता दें कि कपिल ने साल 2015 में फिल्म 'किस किस से प्यार करूं' से डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद काफी पसंद किया था। फिल्‍म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 50 करोड़ की कमाई थी। इस फिल्म ने पहले दिन ही 10 करोड़ रुपए कमा लिए थे।

पढ़ें- न्यूड फोटो लीक होते ही इस एक्ट्रेस का बिग बॉस पर बड़ा खुलासा, दंग रह जाएंगे जानकर

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma film firangi fourth day box office collection
कपिल शर्मा

वहीं 'फिरंगी' चार दिन में भी उतना नहीं कमा पाई है। फिल्म का रिव्यू भी कुछ खास नहीं था। राजीव ढींगरा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। कपिल ने फिल्‍म को खुद ही प्रोड्यूस किया था।

विज्ञापन
kapil sharma film firangi fourth day box office collection
कपिल शर्मा

बॉक्स ऑफिस पर 'फिरंगी' का मुकाबला सनी लियोन की फिल्म 'तेरा इंतजार' से था। किसी बड़ी फिल्म से कॉम्पटीशन ना होने के बावजूद ये फिल्‍म फ्लॉप रही। खबरों के अनुसार, फिल्म फ्लॉप होने के डिप्रेशन में कपिल शर्मा भारती सिंह की शादी में भी नहीं पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed