सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: दुबई की सड़कों पर फ्लर्ट करना कपिल शर्मा को पड़ा भारी, वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 01 May 2022 07:40 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma Flirting on the streets of Dubai funny video goes viral on social media
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' की वजह से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर हैं। शो में आई अभिनेत्रियों से वह अक्सर फ्लर्ट करते नजर आते हैं। शो में उनका मजाकिया अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। हाल ही में उनका यही दिलफेंक अंदाज विदेश में भी देखने को मिला जो उनके लिए भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर कपिल का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कपिल दुबई की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका यह फनी वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

Trending Videos
Kapil Sharma Flirting on the streets of Dubai funny video goes viral on social media
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दुबई में महिला से फर्ल्ट करते नजर आए कपिल

कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है जो लोगों को काफी गुदगुदा रहा है। इस वीडियो को दुबई में शूट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल कैसे महिला को इंप्रेस करने के लिए बड़ी-बड़ी डींगे हांक रहे हैं। इस क्लिप में कपिल एक लग्जरी कार के पास खड़े हैं और महिला को अपनी अमीरी के झूठे किस्से सुना रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Flirting on the streets of Dubai funny video goes viral on social media
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद महिला उनकी बातों से इंप्रेस हो जाती है और कार में बैठ जाती है। इसके बाद कपिल की ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना वहां पहुंचकर उनकी सारी पोल खोल देती है। महिला सुमोना की बातें सुनकर इतना गुस्से में आ जाती है कि कपिल को थप्पड़ जड़ देती है। बता दें कि वर्ल्ड लाफटर डे के मौके पर यह वीडियो कपिल ने अपने फैंस के लिए शेयर किया है। इस वीडियो पर फैंस के ढेर सारे रिएक्शन आ रहे हैं।

Kapil Sharma Flirting on the streets of Dubai funny video goes viral on social media
भूल भुलैया 2 का नया पोस्टर - फोटो : Instagram @kartikaaryan
भूल भुलैया 2 की टीम आएगी नजर

कपिल शर्मा के शो में इस हफ्ते 'भूल भुलैया 2' की टीम अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएगी। हाल ही में कपिल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें फिल्म के लीड एक्टर कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और डायरेक्टर अनीज बज्मी नजर आए थे। बता दें कि इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लोगों की बेसब्री और ज्यादा बढ़ गई है। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed