फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dilip Chhabria: कॉमेडियन कपिल शर्मा को मुंबई क्राइम ब्रांच का समन, इस अहम केस में दर्ज होगा बयान

Thu, 07 Jan 2021 02:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 07 Jan 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Dilip Chhabria Second FIR Case News: Kapil Sharma has been summoned by Crime Branch in connection with car designer Dilip Chhabria case
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

कॉमेडियन कपिल शर्मा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने समन जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। कपिल से कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के कथित धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में पूछताछ होनी है।

Dilip Chhabria Second FIR Case News: Kapil Sharma has been summoned by Crime Branch in connection with car designer Dilip Chhabria case
kapil sharma - फोटो : social media

दरअसल कपिल शर्मा ने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के खिलाफ कथित रूप से धोखाधड़ी करने के लिए शिकायत दर्ज की थी। अब उन्हें गवाह के रूप में अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।
 
Dilip Chhabria Second FIR Case News: Kapil Sharma has been summoned by Crime Branch in connection with car designer Dilip Chhabria case
हथकड़ी - फोटो : social media

बता दें बीते साल 28 दिसंबर को डीसी डिजाइन के संस्थापक और मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। छाबड़िया पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है। उनके खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Chhabria Second FIR Case News: Kapil Sharma has been summoned by Crime Branch in connection with car designer Dilip Chhabria case
शाहरुख खान की वैनिटी वैन - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप छाबड़िया भारत के नामचीन कार डिजाइनर माने जाते हैं। दिलीप ने ही भारत की पहली स्पोर्ट्स कार डिजाइन की थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक कई फिल्मी हस्तियों की कारें डिजाइन की हैं। कार के साथ ही वह सेलेब्स की आलीशान वैनिटी वैन भी डिजाइन करते हैं। कपिल के पास भी दिलीप द्वारा डिजाइन की हुई वैनिटी वैन है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed