फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Supriya Pathak Birthday: बड़े पर्दे की 'बा' से छोटे पर्दे की 'हंसा पारेख' तक, अपने एक्टिंग से लोगों के दिलों में बस गईं सुप्रिया पाठक

Thu, 07 Jan 2021 02:42 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 07 Jan 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Supriya Pathak from Khichdi to Ram Leela the actress charmed audience with her iconic role
सुप्रिया पाठक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस 'हंसा' यानी कि सुप्रिया पाठक आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। 7 जनवरी 1961 को मुंबई में जन्मीं सुप्रिया ने बड़े पर्दे के साथ साथ छोटे पर्दे पर भी अपनी अदाकारी का जादू चलाया है। सुप्रिया के पिता बलदेव पाठक हैं और मां दिना पाठक जो कि खुद एक एक्ट्रेस और गुजराती थिएटर आर्टिस्ट रह चुकी हैं। सुप्रिया को भी एक्टिंग विरासत में मिली हैं। इतना ही नहीं उनके ससुराल के भी लोग भी फिल्मी दुनिया से ही ताल्लुक रखते हैं। तो चलिए आज छोटे पर्दे की' हंसा' के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Happy Birthday Supriya Pathak from Khichdi to Ram Leela the actress charmed audience with her iconic role
supriya pathak

सुप्रिया पाठक की शादी एक्टर पंकज कपूर से हुई है जिन्हें बड़े पर्दे के साथ साथ छोटे पर्दे के कई मशहूर टीवी शोज के लिए भी जाना जाता है। सुप्रिया पंकज की दूसरी पत्नी हैं। पकंज और सुप्रिया के दो बच्चे हैं सना कपूर और रुहान कपूर। वहीं शाहिद कपूर भी उनके स्टेप सन हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रत्ना पाठक सुप्रिया पाठक की बहन हैं और उन्होंने भी बड़े पर्द के साथ साथ टीवी में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

Happy Birthday Supriya Pathak from Khichdi to Ram Leela the actress charmed audience with her iconic role
supriya pathak

सुप्रिया पाठक ने अपने करियर की शुरूआत 1981 में आईं फिल्म 'कलयुग' से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने 'विजेता', 'बाजा'र, 'मिर्च मसाला', 'राख' और 'शहंशाह' जैसी फिल्में भी कीं। बता दें कि 1986 में सागर सरहदी की फिल्म 'अगला मौसम' की शूटिंग के दौरान सुप्रिया की मुलाकात पंकज कपूर से हुई थी। इसके दो साल बाद दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि जिस फिल्म के सेट से इनका प्यार परवान चढ़ा था वो फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Supriya Pathak from Khichdi to Ram Leela the actress charmed audience with her iconic role
supriya pathak

सुप्रिया का करियर एक वक्त पर थम गया था। ऐसे में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया। इसके बाद सुप्रिया 'खिचड़ी' शो में 'हंसा पारेख' के किरदार में नजर आईं। इस शो ने सुप्रिया पाठक को घर घर में पहचान दिलाईं। उनकी सफलता का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि आज भी बहुत से लोग सुप्रिया पाठक को 'हंसा पारेख' के रुप में जानते हैं। 

विज्ञापन
Happy Birthday Supriya Pathak from Khichdi to Ram Leela the actress charmed audience with her iconic role
pankaj kapoor and supriya pathak

खिचड़ी के अलावा सुप्रिया ने 'बा बहू और बेबी', 'एक महल सपनों का' जैसे शो में भी काम किया। बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद वो एक वो फिल्म 'सरकार' में नजर आईं। इसके अलावा फिल्म 'वेक अप सिड' और 'गोलियों की रास लीला-राम लीला' में भी अपनी एक्टिंग से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed