{"_id":"6942b916b9b4316f550352f2","slug":"kapil-sharma-movie-kis-kisko-pyaar-karoon-2-day-6-box-office-collection-decrease-day-by-day-2025-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘धुरंधर’ के आगे दम तोड़ती दिखी ‘किस किसको प्यार करूं 2’, जानें कपिल शर्मा की फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘धुरंधर’ के आगे दम तोड़ती दिखी ‘किस किसको प्यार करूं 2’, जानें कपिल शर्मा की फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:37 PM IST
सार
Movie Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Day 6 Box Office Collection: कॉमेडियन कपिल शर्मा बतौर लीड एक्टर फिल्मों में सक्रिय हो चुके हैं। हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ रिलीज हुई। यह फिल्म रिलीज के छठे दिन कितना कलेक्शन कर सकी, जानिए।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में मौजूद है। फिल्म को रिलीज हुई 6 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म का मुकाबला थिएटर में ‘धुरंधर’ के साथ है। ‘धुरंधर’ के तूफान के सामने यह फिल्म टिक नहीं पा रही है। जानिए, कपिल की शर्मा की फिल्म ने बुधवार काे कितनी कमाई की है।
2 of 5
किस-किसको प्यार करूं 2
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
छठे दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' ने बुधवार को 47 लाख रुपये की कमाए हैं। इस फिल्म ने मंगलवार को 1 करोड़ एक लाख रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 9.72 करोड़ रुपये हो चुका है।
3 of 5
किस किसको प्यार करूं 2
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वीकएंड पर भी कम रहा फिल्म का कलेक्शन
वीकडेज पर तो फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट आती है। लेकिन पिछले शनिवार और रविवार को भी यह फिल्म बहुत कम कमाई कर सकी। रविवार को 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की और शनिवार को 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। देखा जाए तो वीकएंड पर भी इस फिल्म काे दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किस किसको प्यार करूं 2
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म ‘धुरंधर’ के आगे कपिल शर्मा की फिल्म हुई पस्त
इन दिनों सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ जमकर नोट छाप रही है। फिल्म ने बुधवार को यानी रिलीज के तेरहवें दिन 15.77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रणवीर सिंह की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 427.52 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म के क्रेज के आगे कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' टिकी नहीं पा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
किस-किसको प्यार करूं 2
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कपिल शर्मा की फिल्म में नजर आए ये सितारे
कपिल शर्मा 'किस किसको प्यार करूं 2' में लीड रोल में हैं। इनके अलावा आयशा खान, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, हीरा वरीना और मनजोत सिंह ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी ऐसे इंसान की है, जो गलतफहमी में चार लड़कियों से शादी कर लेता है। इसके बाद फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।