{"_id":"5c20e181bdec2256dc68b6f2","slug":"kapil-sharma-mumbai-reception-live-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा और गिन्नी की पहली तस्वीर आई सामने,मुंबई रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड के कई दिग्गज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा और गिन्नी की पहली तस्वीर आई सामने,मुंबई रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड के कई दिग्गज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 24 Dec 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Kapil Sharma
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की आज मुंबई में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी कर रहे हैं। उन्होंने बीते 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की। शादी में कपिल के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। रिश्तेदारों के साथ जालंधर में रिसेप्शन करने के बाद अब कपिल आज मुंबई में ग्रैंड पार्टी कर रहे हैं। कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ मुंबई रिसेप्शन पार्टी बेहद खूबसूरत नजर आए। गिन्नी ने जहां व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी तो वहीं कपिल शर्मा ब्लैक सूट में दिखाई दिए। इसके बीच सितारों का पार्टी में शरीक होने का सिलसिला शुरू हो गया।
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अनु मलिक कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंच। उनके अलावा मनोज वाजपेयी और सिंगर कैलाश खेर भी नजर आए।खबरों की मानें तो मुंबई के 5 स्टार होटल जे डब्ल्यू मैरियट में इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी हो रही है। इस दौरान होटल को शाही अंदाज में सजाया गया है। कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के अलावा टेलीविजन हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। कपिल शर्मा के सितारों से करीबी रिश्ते रहे हैं। यह बात इनके चर्चित शो कॉमेडी सर्कस में भी नजर आ चुकी है। ऐसे में फिल्मी हस्तियों के शरीक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में अभिनेता अनिल कपूर भी पहुंच। खास बात यह है कि अनिल कपूर का 24 दिसबंर को जन्मदिन भी होता है। ऐसे में कपिल शर्मा की पार्टी में पहुंचकर उन्होंने पार्टी को और भी ज्यादा खास बना दिया। गौरतलब है कि रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और प्रियंका-निक की तरह कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ से दो रिवाजों में शादी रचाई।
कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी 12 दिसंबर को जालंधर के होटल क्लब कबाना में संपन्न हुई थी। शादी में कपिल और गिन्नी के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर भी की थी । इसके बाद हुई पार्टी में कपिल हरे रंग की शेरवानी पहने नजर आए। वहीं कपिल की दुल्हन गिन्नी ने लाल कलर का लहंगा पहना था। शादी के वेन्यू पर भारी सिक्योरिटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
Kapil Sharma reception
- फोटो : instagram
कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में भले ही सलमान खान अभी न नजर आए हों, लेकिन उनके भाई सोहेल खान और पिता सलीम खान पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।