लॉकडाउन की वजह से भले ही फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग रुकी हुई हो, लेकिन बॉलीवुड अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो की वजह हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनके द कपिल शर्मा में बॉलीवुड के कई सितारे मेहमान के तौर पर आते रहे हैं। यह सितारे अपनी जिंदगी के बारे में ढेर सारे और रोचक किस्से भी बताते रहते हैं। साथ ही कपिल शर्मा भी शो में खूब खुलासे करते रहते हैं। इस बार उन्होंने रणवीर सिंह को लेकर मजेदार खुलासा किया है।
VIDEO: कपिल शर्मा ने किया खुलासा, रणवीर सिंह ने अपनी शादी में उन्हें किया था 'अपमानित', दीपिका ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के शो का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं। यह किस्सा कपिल शर्मा, रणवीर सिंह की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बताते हैं, जो शो में मेहमान के तौर पर नजर आ रही हैं।
वीडियो में कपिल शर्मा दीपिका पादुकोण से कहते हैं कि रणवीर सिंह ने अपनी शादी में उन्हें बहुत अपमानित किया था। वीडियो में कपिल शर्मा रणवीर के बारे में दीपिका से बताते हुए कहते हैं, 'रणवीर ने मेरे को शादी में बुलाकर जो अपमानित किया न मुझे। पता हैं उसने क्या किया ? आप तो वहां थीं नहीं, उस तरफ थीं, मेहमानों से मिलने गई थीं।'
A post shared by EntertainmentBite (@entertainmentbite) on
कपिल शर्मा ने वीडियो में आगे कहा, 'रणवीर मुझे बुलाकर कहते हैं देख दीपिका ले गया मैं। इस तरह कौन अपमानित करता है।' कपिल शर्मा की इस बात पर दीपिका पादुकोण ठहाके लगाकर हंसने लगी हैं और कहती हैं कि 'यह सच है।' कपिल शर्मा और दीपिका पादुकोण का यह थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन दोनों कलाकारों के फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में कपिल शर्मा गायिका नेहा कक्कड़ के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर साझा करने की वजह से चर्चा में थे। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और नेहा कक्कड़ की तस्वीर साझा की। तस्वीर में कपिल शर्मा ऑरेंज टी-शर्ट और नेह कक्कड़ ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। इस तस्वीर को साझा करते हुए कपिल शर्मा ने मजेदार कैप्शन लिखा था। जिस पर नेहा कक्कड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कपिल शर्मा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'इस बच्चे को पहचानें।' इस पर नेहा कक्कड़ ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भैया मैं जानती हूं इस बच्चे को।'
Identify the kids 🙈 #throwback
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on