{"_id":"5c8dda51bdec22140a174d6c","slug":"kapil-sharma-said-about-his-failure-and-takes-on-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब इस वजह से मीडिया पर भड़के कपिल शर्मा, डिप्रेशन के दिनों को याद कर हुए इमोशनल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब इस वजह से मीडिया पर भड़के कपिल शर्मा, डिप्रेशन के दिनों को याद कर हुए इमोशनल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो द कपिल शर्मा इन दिनों टीआरपी रेटिंग में ऊंची लगा रहा है। शुरुआत में शो को कुछ खास पसंद नहीं किया गया लेकिन धीरे-धीरे दर्शक उनके साथ जुड़ते गए। अभी भले ही कपिल शर्मा अपने पुराने लय में लौटते दिख रहे हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वो डिप्रेशन के शिकार हो गए थे।
2 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
कपिल को अपनी कई गलतियों का आज भी अहसास है। मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे कपिल शर्मा पुराने दिनों को याद करते हुए इमोशनल हो गए। कपिल ने कहा कि 'इंसान गलतियों से काफी कुछ सीखता है। मैंने भी अपनी गलतियों से सीखा है। साथ ही ये तय किया है कि अब इन गलतियों को दोबारा नहीं दोहराना है।'
3 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
कपिल ने आगे कहा कि 'उन सभी लोगों को शुक्रिया जो मेरे बुरे वक्त में मेरे साथ रहे। मैंने हमेशा वही बातें की हैं जिनमें मैं यकीन रखता हूं लेकिन अब मैं पहले से ज्यादा सतर्क रहता हूं। एक सेलिब्रिटी होने के नाते मुझ पर कई जिम्मेदारियां हैं। मैं पहले से ज्यादा मैच्योर हो गया हूं और फालतू की बातें करने से बचता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
इस दौरान कपिल शर्मा मीडिया पर निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि 'मुझे हर निगेटिव चीजों से डर लगता है क्योंकि आजकल वही सबसे ज्यादा बेची जाती है। मीडिया में आजकल जो खबरें छपती हैं उनमें सच्चाई कम ही होती है। कुछ लोगों को मेरे बारे में सबकुछ पता है और कुछ लोगों को कुछ भी नहीं पता है।'
विज्ञापन
5 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
कपिल शर्मा का शो पिछले दिनों नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर चर्चा में था। पुलवामा हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के बयान ने काफी हंगामा खड़ा कर दिया था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कपिल शर्मा के शो को बायकॉट करने का ट्रेंड भी चलाया। वहीं सिद्धू की जगह जज की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह को देखा गया जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि सिद्धू को शो से हटा दिया गया हालांकि ना तो चैनल और ना ही कपिल शर्मा की ओर से ऐसा आधिकारिक ऐलान किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।