फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा ने पत्रकार से मांगे 100 करोड़ रुपए, नोटिस भेजकर कहा- '7 दिन के अंदर माफी मांगो'

Wed, 02 May 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma send notice to vicky lalwani
कपिल शर्मा

कपिल शर्मा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं । कपिल ने एक न्यूज पोर्टल के एडिटर विक्की लालवानी को उनके अपमानजनक लेखों के लिए कानूनी नोटिस भेजा है । कपिल के वकील तनवीर निजाम ने कानूनी नोटिस भेजे जाने की पुष्टि की है । जानें नोटिस में क्या-क्या लिखा...

kapil sharma send notice to vicky lalwani
कपिल शर्मा

इस नोटिस में कपिल शर्मा ने नोटिस मिलने के सात दिन के अंदर सार्वजनिक तौर पर बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है । उन्होंने पब्लिकेशन से अपने खिलाफ अपमानजनक, निंदात्मक बयानों, खबरों, साक्षात्कारों का प्रसारण न करने का आग्रह किया है । 

kapil sharma send notice to vicky lalwani
कपिल शर्मा

साथ ही सोशल मीडिया से सभी अपमानजनक लेखों को हटाने को कहा है । उन्होंने छवि खराब करने के लिए 100 करोड़ हर्जाना भी मांगा है । इस पर कपिल के वकील तनवीर ने कहा, 'विक्की लालवानी पर लिखे लेखों में जानबूझकर मेरे मुवक्किल को बदनाम किया गया' ।

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma send notice to vicky lalwani
कपिल शर्मा
'हमने सात दिनों के अंदर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है । ऐसा नहीं होने पर हम संस्थान और पत्रकार के खिलाफ आपराधिक प्रक्रिया शुरू करेंगे । बता दें कि कपिल ने अपनी एक्स मैनेजर प्रीति सिमोस और विक्की लालवानी पर 25 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया था ।
विज्ञापन
kapil sharma send notice to vicky lalwani
कपिल शर्मा

साथ ही कहा था कि दोनों ने उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की । पिछले महीने विक्की लालवानी ने कपिल से उनकी फोन पर हुई बात को सार्वजनिक किया था । जिसमें कपिल विक्की को गालियां देते सुनाई दिए थे । नोटिस में कहा गया है कि कपिल अपमानजनक लेखों से दुखी हैं ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed