{"_id":"5d7f58d68ebc3e0149509258","slug":"kapil-sharma-show-chandu-share-a-photo-with-chandan-chaurasia-bharti-singh-comment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई दुल्हन के साथ फोटो शेयर कर चंदू ने कपिल शर्मा पर किया कमेंट, भारती बोलीं- 'ये सब सही नहीं हो रहा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नई दुल्हन के साथ फोटो शेयर कर चंदू ने कपिल शर्मा पर किया कमेंट, भारती बोलीं- 'ये सब सही नहीं हो रहा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा का शो उनकी टीम के बिना अधूरा है । कपिल के अलावा कृष्णा, भारती, चंदन और कीकू शारदा के चुटकुले सुन लोग हंस-हंसकर लोटपोट होते हैं। हाल ही में चंदू यानी चंदन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की । इस फोटाे में चंदन, शो में कपिल की पत्नी बनीं सुमोना चक्रवर्ती के साथ नजर आ रहे हैं ।
2 of 5
sumona
- फोटो : social media
दोनों सुहागरात की सेज पर बैठे हैं । इस फोटो को शेयर करते हुए चंदन ने लिखा, 'जब दूल्हा-दुल्हन राजी तो क्या करेगा कपिल पाजी ।' चंदन के इस पोस्ट पर भारती सिंह ने भी मजेदार कमेंट किए । उन्होंने लिखा, 'ई जो हो रहा है ना वो सही नहीं है ।' चंदू की इस फोटो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं ।
ये फोटो द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड की है जिसमें चंदन और सुमोना की शादी का ट्रैक लाया जाएगा। कपिल शर्मा की रियल लाइफ की बात करें तो पिछले दिनों भारती ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट होने के बाद भी शो की टीम का बहुत ख्याल रखती हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
भारती ने कहा, 'गिन्नी बहुत ही प्यारी हैं । जब भी शो की टीम कपिल के घर रिहर्सल के लिए जाती है तो वह खुद हमें खाना सर्व करती हैं । हालांकि, कपिल के घर में तीन कुक पहले से मौजूद हैं, फिर भी गिन्नी खुद सारा काम देखती हैं । प्रेग्नेंसी के दौरान भी गिन्नी घंटों खड़ी रहकर सबका ख्याल रखती हैं ।'
विज्ञापन
5 of 5
Ayushmann Khurrana and Kapil Sharma
- फोटो : twitter
कपिल के बारे में बताते हुए भारती सिंह ने कहा, "कपिल भैया सबसे बेस्ट हैं। हर कोई बुरे समय से गुजरता है, लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि वह पूरी ताकत के साथ वापस आए । शादी के बाद से उन्होंने शराब और सिगरेट पीना छोड़ दिया है । वो पार्टियों से दूर रहने लगे हैं । सिर्फ परिवार को ही पूरा समय देते हैं ।' बता दें कि गिन्नी दिसंबर में बच्चे को जन्म देंगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।